{"_id":"60fbef3ff26d802af078179e","slug":"jaan-tere-naam-actress-farheen-prabhakar-then-and-now-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब कहां है 'जान तेरे नाम' की वो घुंघराले बालों वाली लड़की, इस मशहूर क्रिकेटर से शादी करने के बाद छोड़ दिया था बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कहां है 'जान तेरे नाम' की वो घुंघराले बालों वाली लड़की, इस मशहूर क्रिकेटर से शादी करने के बाद छोड़ दिया था बॉलीवुड
90 के दशक की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी थीं जिनकी एक झलक लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी थी। हालांकि कुछ एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद ये हसीनाएं या तो ग्लैमर की इंडस्ट्री से दूर हो गईं या फिर शादी कर अपना घर बसा लिया। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं फरहीन। साल 1992 में आई फिल्म ‘जान तेरे नाम’ (Jaan Tere Naam) से रातों रात हिट हुईं फरहीन उस वक्त हर किसी की पहली पसंद थीं लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दी।
शादी के बाद छोड़ दी थी फिल्मी दुनिया
फरहीन ने अपने करियर में अक्षय कुमार, रोनित रॉय जैसे टॉप स्टार्स के साथ काम किया है। आपको बता दें कि करियर के पीक पर फरहीन ने शादी कर ली थी और इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। फरहीन लगभग 24 सालों से इंडस्ट्री से दूर बनी हुई हैं लेकिन अब उनकी वापसी की खबरें हैं।
2 of 6
फरहीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरहीन ने 1992 में आई फिल्म 'जान तेरे नाम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। न सिर्फ ये फिल्म बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'सैनिक', 'नजर के सामने', 'फौज', 'दिल की बाजी' और 'आग का तूफान' जैसी कुछ फिल्मों में काम किया।
3 of 6
फरहीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
उनकी पॉपुलैरिटी में भी इजाफा हो रहा था और शायद इसी के चलते उन्हें साउथ से भी खूब ऑफर आए। साउथ में भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया...लेकिन अचानक ही फरहीन ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल फरहीन ने का दिल क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पर आ गया। दोनों ने इस प्यार भरे रिश्ते को शादी का रंग दे दिया। फिर क्या था फरहीन सबकुछ छोड़ पिया के घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
farheen
- फोटो : इंस्टाग्राम
कहा जाता है, शादी से पहले दोनों का चार साल तक अफेयर रहा। कहा तो ये भी जाता है कि फरहीन ने मनोज प्रभाकर से गुपचुप तरीके से निकाह किया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये नहीं पता। शादी के बाद फरहीन मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गईं। फरहीन कहती हैं, ‘शादी के बाद अगर मैं मुंबई में ही रहती तो शायद मैं आज भी काम कर रही होती।'
विज्ञापन
5 of 6
farheen prabhakar
- फोटो : social media
फरहीन प्रभाकर ना सिर्फ अपने घर-परिवार को संभाल रही हैं, बल्कि वो आज एक सफल बिजनेसवूमन भी हैं। फरहीन का अपना हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बिजनेस है। वो नेचुरेंस हर्बल्स नाम की कंपनी की डायरेक्टर हैं जिसे उन्होंने अपने पति मनोज प्रभाकर के साथ मिलकर खोला। पिछले 20 सालों से वो इस कंपनी को संभाल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।