{"_id":"619731007a68b8148a4a80f9","slug":"ranu-mandal-going-to-work-with-hero-alom-news-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranu Mandal: रानू मंडल अब इस मशहूर हीरो के साथ करने जा रहीं काम, कभी स्टेशन पर गाना गाकर मांगती थीं भीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranu Mandal: रानू मंडल अब इस मशहूर हीरो के साथ करने जा रहीं काम, कभी स्टेशन पर गाना गाकर मांगती थीं भीख
लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रातोंरात स्टार बनने वाली रानू मंडल के दिन अब बदल चुके हैं। हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाने वाली रानू के पास अब एक और फिल्म में गाने का ऑफर आया है। हालांकि ये ऑफर उन्हें बॉलीवुड से नहीं बल्कि बांग्लादेश से मिला है। रानू मंडल (Ranu Mandal) को बांग्लादेश के फिल्म स्टार हीरो अलोम द्वारा निर्मित दो अलग-अलग फिल्मों के लिए दो गानों की पेशकश की गई है।
2 of 6
रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर की पुष्टि खुद बांग्लादेशी फिल्म स्टार हीरो आलम ने सोशल मीडिया पर की है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। कई लोग चाहते हैं कि रानू दोबारा लाइमलाइट में वापस आ जाएं वहीं कुछ लोग आज भी उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
3 of 6
रानू मंडल
- फोटो : Social Media
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को सबसे पहले मौका दिया था। उन्होंने अपनी फिल्म हैप्पी, हार्डी और हीर में दो गाना गाने का मौका दिया। फिल्म में रानू मंडल ने आशिकी में तेरी और तेरी मेरी कहानी गाना गाया था। इसके लिए उन्हें लाखों रुपये मिले थे, लेकिन रानू ये लोकप्रियता संभाल नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रानू मंडल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों के बाद रानू के पास स्टेज शोज और फैशन शो तक के ऑफर आए। जहां उनके एटिट्यूड की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं वो सिंगिंग शो का हिस्सा भी बनीं। गौरतलब है कि लंबे समय से रानू मंडल को काम नहीं मिला है लेकिन पिछले दिनों वो बचपन का प्यार गाना गाती हुईं नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में एक वीडिया बहुत वायरल हुआ था। इस वीडियो में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर एक महिला भीख मांग रही थी। इस महिला का नाम रानू मंडल था। वीडियो सामने आने के बाद रानू रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। उन्हें हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।