फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साल पहले डिप्रेशन के दौर से गुजर चुका मशहूर सिंगर, बोले- 'सबके साथ होते हुए भी जब अकेला...'

Tue, 08 Oct 2019 10:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 08 Oct 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
armaan malik faces depression when he faces low phase
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

गायक और संगीतकार अरमान मलिक ने हाल ही में अपना नया गाना 'टूटे ख्वाब' रिलीज किया है। गाने को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अरमान मलिक का ये पहला ब्रेकअप सॉन्ग है। इस दौरान अरमान ने अपने अनुभवों को शेयर किया है।

armaan malik faces depression when he faces low phase
Armaan Malik - फोटो : social media

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए अरमान मलिक ने बताया कि वो खुद डिप्रेशन के दौर से गुजर चुके हैं। अरमान मलिक ने कहा कि 'केवल प्यार में ही दिल नहीं टूटता। आपका दिल कई वजहों से टूट सकता है और कई चीजों से आप दुखी हो सकते हैं। मैं कई बार काम की वजह से और इमोशनली इन सबसे गुजर चुका हूं।'

armaan malik faces depression when he faces low phase
Armaan Malik - फोटो : instagram

अरमान मलिक ने आगे कहा कि 'मैंने ऐसा महसूस किया कि साल 2018 मेरे लिए उतना अच्छा नहीं था। तब मैंने अकेले यात्राएं करनी शुरू कीं। बस कुछ समय अकेले रहना चाहता था। कुछ चीजों को ढूंढ़ना चाहता था। मैं 9 साल की उम्र से काम कर रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं अपने जिंदगी में उतना एंजॉय नहीं कर पाया। यह सोशल मीडिया से भी होता है जब आप लोगों को पोस्ट करते हुए देखते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
armaan malik faces depression when he faces low phase
Armaan Malik - फोटो : instagram

अरमान मलिक ने बताया कि 'एक वक्त ऐसा था जब मैं उदासी के दौर से गुजर रहा था तब मैंने उन लोगों को अनफॉलो करना शुरू कर दिया जिन्हें मैं हर रोज नहीं देखना चाहता था। मुझे लगता है कि हम आसपास के लोगों से प्यार करने के बावजूद कभी-कभी अकेला महसूस करते हैं। एकमात्र जगह वो हैं जहां मुझे लगता है कि मेरे फैंस से मुझे प्यार मिलेगा। जब पहली बार मैंने अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया कि मैं ठीक नहीं महसूस कर रहा हूं तो उन्होंने तुरंत मुझे खुश करने के लिए प्रेरित करनी वालीं लाइनें और ट्वीट भेजने शुरू कर दिए।'

विज्ञापन
armaan malik faces depression when he faces low phase
Armaan Malik - फोटो : Social Media

अरमान मलिक कहा कि आज के युवा प्यार, रिलेशनशिप और ब्रेकअप जैसे गाने पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि ब्रेकअप होने पर उदास नहीं होना चाहिए। 

प्रियंका चोपड़ा को दो फिल्मों से निकाल दिया गया था, रोते हुए पिता के पास जाकर बोली थी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed