{"_id":"5d9c11f28ebc3e01431c15cc","slug":"priyanka-chopra-thrown-out-from-a-film-and-she-cried-alot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा को दो फिल्मों से निकाल दिया गया था, रोते हुए पिता के पास जाकर बोली थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा को दो फिल्मों से निकाल दिया गया था, रोते हुए पिता के पास जाकर बोली थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं । इस बीच वो कई ईवेंट में पहुंचीं और फिल्म के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की । प्रियंका अब एक इंटरनेशनल एक्टर बन चुकी हैं लेकिन उनके करियर में ऐसा दौर आया था जब उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था ।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : priyanka chopra
एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उन्हें एक फिल्म से निकाल दिया गया था । इसके बाद वो रोते हुए अपने पिता के पास गई थीं । हालांकि प्रियंका ने उस फिल्म का नाम नहीं बताया । प्रियंका कहती हैं, 'मुझे फिल्म से निकाल दिया गया, ऐसा दो बार हुआ था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
'एक बार मेरे कोस्टार ने मुझे बताया । दूसरी बार मैंने न्यूजपेपर में पढ़ा । मैं रोते हुए अपने पिता के पास गई और उनसे पूछा कि आखिर मैं ही क्यों । उन्होंने पूछा कि अब तुम क्या करोगी?तब मैंने अगली फिल्म में खुद को बेहतर साबित करना और अच्छी तरह से काम सीखना सुनिश्चित किया।'
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
'यहां तक कि अगर फिल्म नहीं चलती है, तब भी मैं यह सुनिश्चित करती हूं कि मेरा काम बेहतरीन हो। इंडस्ट्री में किसी को भी, कभी भी रिप्लेस किया जा सकता है। क्योंकि यहां महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम आंका जाता है। यह एक मानसिकता है, जिसे इस समाज ने बनाया है। अगली पीढ़ी के लिए हमें इसे बदलना होगा ।'
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि प्रियंका ने एक बार पहले भी कहा था, 'मुझे एक फिल्म से इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि हीरो की गर्लफ्रेंड को उसमें काम करना था । ये महिला शक्ति का दुरुपयोग है । हीरो और डायरेक्टर की गर्लफ्रेंड से कभी भी किसी को रिप्लेस किया जा सकता है । इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X