यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। अरमान फिर से पापा बन गए हैं, उनकी दूसरी पत्नी कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है। नन्हे मेहमान के आगमन पर पूरा परिवार जश्न मना रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अरमान के फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि वह अपने नवजात बेटे का क्या नाम रखेंगे? तो फैंस के इस सवाल का जवाब मिल गया है। अरमान मलिक के बेटे के नाम का खुलासा हो गया है।
Armaan Malik: अरमान मलिक ने बताया नवजात बेटे का नाम? फैंस को जल्द दिखाएंगे बच्चे की झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरमान मलिक ने हाल ही में एक वीडियो व्लॉग शेयर किया है। इसमें उनके और कृतिका के बेटे के नाम का खुलासा हो गया है। हालिया व्लॉग में कृतिका के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है। वहीं, अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक भी बेहद खुश हैं। वह भी जल्द मां बनने वाली हैं। वीडियो में पायल यह भी बताती नजर आ रही हैं कि वह न्यू बॉर्न बेबी का चेहरा कब दिखाएंगे।
Lock Upp Season 2: 'लॉक अप 2' में कंगना से भिड़ेंगी 'बिग बॉस' की यह धाकड़ खिलाड़ी, इस वजह से होती हैं ट्रोल
बता दें कि कृतिका मलिक ने छह अप्रैल 2023 को एक बेटे को जन्म दिया है। अरमान ने यूट्यूब पर हालिया व्लॉग शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कृतिका और उनका नवजात शिशु स्वस्थ हैं। व्लॉग में अरमान को अपने न्यू बॉर्न बेबी को ‘जैद मलिक’ बुलाते हुए देखा गया है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम जैद मलिक रखा है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में क्या होगा खास? जानें इस बार किस किरदार में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
अरमान व्लॉग में कहते नजर आ रहे हैं कि उनका जैद मलिक बहुत रो रहा था और पायल ने उसे एक मिनट में चुप करा दिया। अरमान ने बेबी को चुप कराने का जिम्मा पायल को दे दिया। वहीं, व्लॉग में कृतिका भी कहती नजर आ रही हैं पायल ने बच्चे को सुला दिया है, मेरे से नहीं सुलाया जाता।
Ajay Devgn: भोला से पहले अजय देवगन की ये फिल्में भी हो चुकीं फ्लॉप, अब किस 'मैदान' में दिखाएंगे 'दम'
वीडियो की शुरुआत में पायल कहती नजर आ रही हैं कि लोग कमेंट्स में उनसे बेबी का चेहरा दिखाने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग कह रहे हैं कि बेबी का चेहरा छह दिन बाद या फिर 40 दिन बाद दिखाना चाहिए। कुछ का कहना है कि जब जच्चा-बच्चा (मां-बेबी) ठीक हो जाएं, तब दिखाओ। पायल ने कहा कि सभी के सजेशन ने उन्हें कंफ्यूज कर दिया है कि बेबी का चेहरा कब दिखाना है। वह पूरी फैमिली के साथ बेबी का चेहरा दिखाने की जल्द ही प्लानिंग करेंगे और फिर वह उसका चेहरा रिवील करेंगे।