फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Armaan Malik: अरमान मलिक भी हुए बॉलीवुड की 'गंदी राजनीति' का शिकार, गानों से रिप्लेस होने पर छलका गायक का दर्द

Fri, 12 May 2023 02:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 12 May 2023 02:48 PM IST
विज्ञापन
Armaan Malik reveals singers dont get paid for singing in films in bollywood we are replaced all the times
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के कई कलाकार अब तक इंडस्ट्री में चल रही राजनीति के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में चल रही गंदी राजनीति की पोल खोली थी, जिसके बाद कई सेलेब्स ने आपबीती साझा की थी। वहीं, अब गायक अरमान मलिक भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी बॉलीवुड के काले चिट्ठे खोलते हुए आपबीती साझा की। गायक ने खुलासा किया है कि वह भी इंडस्ट्री में गंदी राजनीति का शिकार हो चुके हैं।

Armaan Malik reveals singers dont get paid for singing in films in bollywood we are replaced all the times
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में गायक अरमान मलिक ने खुलासा करते हुए कहा कि बॉलीवुड में कई गायकों को उनके काम के लिए पैसे नहीं दिए जाते हैं, जो अनुचित है और उन्हें अक्सर अस्पष्ट कारणों से प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया जाता है और बदल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें प्रोजेक्ट से रिप्लेस किया जा चुका है, जिसके बाद वह काफी डरे हुए रहने लगे।

Manoj Bajpayee: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बयान जानकर लगेगा जोर का झटका

Armaan Malik reveals singers dont get paid for singing in films in bollywood we are replaced all the times
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अरमान ने खुलासा किया कि उन्होंने विभिन्न कारणों से इंडस्ट्री से दूर रहने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें बदला जा रहा था, तब वह परेशान रहने लगे थे। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में कुछ समय बिताने के बाद उन्होंने सब कुछ छोड़ने और अपने संगीत पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।

Hrithik Roshan: विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन का किरदार पास या फेल? एक्टर के सवाल पर मां ने दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan Malik reveals singers dont get paid for singing in films in bollywood we are replaced all the times
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अरमान ने बताया कि बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था, जब मुझे कई गानों में रिप्लेस कर दिया गया था, जिसने मुझे एक तरह से डरा दिया था। मुझे लगने लगा था कि मैं अच्छा गायक नहीं हूं और मैं अपने साथ ऐसा नहीं होने दे सकता था। मैं इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त हूं कि एक गायक के तौर पर मैं कैसा हूं, लेकिन ये हालात ऐसे ही हैं। अगर, मुझे इसलिए रिप्लेस किया जाता है, क्योंकि मैंने गाना अच्छा नहीं गाया है तो मैं इसे स्वीकार कर लूंगा, लेकिन अगर मुझे कुछ अन्य कारणों या राजनीति के कारण हटाया जाता है तो यह मैं स्वीकार नहीं करूंगा। मेरे साथ इतना कुछ हुआ है और अब भी होता है। मैं साफ-साफ हर मुद्दे पर अपनी बात कहूंगा। अब मैं इन सबसे आगे बढ़ चुका हूं।

Ranveer Singh: दीपिका की तारीफ में पति रणवीर ने पढ़े कसीदे, सरप्राइस किस दे एक्ट्रेस को किया शर्माने पर मजबूर

विज्ञापन
Armaan Malik reveals singers dont get paid for singing in films in bollywood we are replaced all the times
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के राज से पर्दा उठाते हुए गायक ने कहा कि फिल्मी गीतों में गाने के लिए गायकों को पैसे नहीं दिए जाते हैं। जाहिर है आप संगीत के प्यार के लिए कुछ चीजें करते हैं, लेकिन उससे पैसे मिलने की भी उम्मीद होती है, लेकिन हमें पैसे नहीं मिलते हैं और हम इसके आदि हो चुके हैं कि इंडस्ट्री में कहीं भी इस बारे में बात नहीं होती। संगीतकारों को लगता है कि अगर गाना हिट होता है तो गायक लाइव शो के जरिए कमाई करेंगे। स्टूडियो में हम आते हैं, गाना गाते हैं और अगले दिन पता चलता है कि किसी और ने यह गाना गाया है। आम जनता यह नहीं जानती कि उनके पसंदीदा कलाकारों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।

Priyanka Chopra: बिना सवाल के करियर और देश छोड़ सकती हैं प्रियंका, देसी गर्ल ने क्यों कही चौंकाने वाली बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed