{"_id":"5d4213d48ebc3e6ce559c91d","slug":"arpita-khan-sharma-birthday-special-salman-khan-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सगी मां की डेड बॉडी के पास बैठ रो रही थीं अर्पिता, ऐसे बन गईं खान परिवार की सबसे लाडली बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सड़क पर सगी मां की डेड बॉडी के पास बैठ रो रही थीं अर्पिता, ऐसे बन गईं खान परिवार की सबसे लाडली बेटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 02 Aug 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arpita Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की सबसे छोटी बहन और खान परिवार की सबसे लाडली बेटी अर्पिता का जन्म आज ही के दिन 1 अगस्त 1989 को हुआ था। हेलन ने सलीम खान से शादी करने के बाद सड़क पर बैठी एक अनाथ लड़की को गोद ले लिया था। साल 2014 में अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की थी। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अर्पिता के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।
2 of 5
salim khan
सलीम खान ने अर्पिता को उस समय अडॉप्ट किया था जब उनकी मां की मुंबई की सड़क पर मौत हो गई थी। अर्पिता अपनी मां की डेड बॉडी के पास बैठकर रो रही थीं। तभी सलीम खान की नजर अर्पिता पर पड़ी।
3 of 5
Arpita Khan Sharma
उसी समय हेलेन और अर्पिता ने उन्हें गोद लेने का फैसला कर लिया था। अर्पिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। इसके बाद उन्होंने फैशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में एडमिशन ले लिया। लंदन से पढ़ाई कर जब वो मुंबई वापस आईं तो उन्होंने यहीं पर एक इंटीरियर डिजायनर फर्म में नौकरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan,ayush sharma
2014 में अर्पिता ने अपने से एक साल छोटे आयुष शर्मा से शादी कर ली थी। आयुष हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से तालुक रखते हैं। इनके दादा केंद्रीय मंत्री थे और हिमाचल में दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है और उनके पिता अनिल शर्मा एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे हैं और अभी बीजेपी में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
salman ahil
हाल ही में खबर आई कि सलमान की बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा दूसरी बार अभिभावक बनने वाले हैं । टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं । फिलहाल इस खबर को लेकर सलमान या अर्पिता की ओर से कोई बयान नहीं आया है । फिलहाल दोनों का एक बेटा आहिल है जो पूरे परिवार का बहुत लाडला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।