फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्पिता खान की कलीरे बांधे तस्वीर आई सामने, फोटो देख बोले पति आयुष- 'इसने फिर से शादी कर ली'

Sun, 07 Jul 2019 12:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
arpita khan throwback photo with kalire ayush sharma comment is hillarious
arpita khan - फोटो : social media
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने 18 नवंबर साल 2014 को आयुष शर्मा से शादी की थी । अर्पिता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की । इस तस्वीर में अर्पिता शादी के जोड़े में फेरों के लिए तैयार हैं । वहीं आयुष उनका हाथ पकड़े हुए हैं । अर्पिता ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी दिया । 
arpita khan throwback photo with kalire ayush sharma comment is hillarious
arpita khan - फोटो : social media
अर्पिता ने लिखा, 'मासूमियत, थ्रोबैक, 18नवंबर' । अर्पिता और आयुष की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस से हुई थी । अर्पिता की शादी की इस तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं । मिनि माथुर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे ऐसी कोई शादी याद नहीं जिसमें मैंने इतना एंजॉय किया हो । फेरे के बाद की पार्टी की तस्वीरें कहां हैं ।'

View this post on Instagram

Innocence ♥️ #thorwback#weddingtime#pheras#hyderabad#falaknumapalace#18thnov @aaysharma

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

arpita khan throwback photo with kalire ayush sharma comment is hillarious
अर्पिता खान शर्मा
अर्पिता ने इसके अलावा अपनी मेहंदी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अर्पिता के हाथों में महंदी लगी है । लहंगा और बालों में गजरा लगाए अर्पिता बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । वहीं बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अर्पिता की शादी के समय की एक फोटो शेयर की है । 

View this post on Instagram

#arpitakhansharma looking pretty at a her own wedding ❤

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
arpita khan throwback photo with kalire ayush sharma comment is hillarious
अर्पिता खान
इस फोटो में अर्पिता व्हाइट लहंगा और चूड़ा पहने हैं । उनके हाथ में कलीरे बंधे हैं । इस फोटो के साथ विरल ने कैप्शन में लिखा, 'अर्पिता खान अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं ।' विरल की इस फोटो पर अर्पिता के पति आयुष ने मजेदार कमेंट किया है । आयुष ने लिखा, 'क्या... मेरे दूर रहने पर अर्पिता ने दूसरी शादी कर ली ।'
विज्ञापन
arpita khan throwback photo with kalire ayush sharma comment is hillarious
Salman Khan Salim Khan Ahil - फोटो : instagram
बता दें कि अर्पिता और आयुष का एक बेटा आहिल भी है । आहिल पूरे खान परिवार का लाडला है । सलमान खान, आहिल को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं । अक्सर वो आहिल के साथ खेलते नजर आते हैं । पिछले दिनों आहिल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने नाना सलीम खान के ऊपर बैठे हैं । वहीं सलीम खान घोड़ा बने थे । वीडियो में सलमान, आहिल का हाथ पकड़े थे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed