बॉलीवुड में फिल्मों के सुपरहिट होने पर निर्माता दर्शकों की डिमांड पर अगला पार्ट बनाते हैं। कई बार इन फिल्मों के सीक्वल एक दुसरे से जुड़े होते हैं, लेकिन कई बार उसी कहानी को अलग तरह से दर्शकों के सामने पेश किया जाता है। वहीं, निर्माता किसी सीक्वल में मुख्य अभिनेताओं को लेकर ही बनाते हैं, लेकिन कई बार सुपरहिट फिल्में देकर भी कुछ कलाकारों को इसके सीक्वल में जगह नहीं मिलती। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिसके सीक्वल में लीड अभिनेता को रिप्लेस कर दिया गया।
Bollywood Star: अपनी ही सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल में नहीं नजर आए ये सितारे, इन स्टार्स को मिली जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉन 3
शाहरुख खान को 'डॉन' और 'डॉन 2' दोनों में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म के तीसरे भाग की डिमांड की। निर्माताओं ने इसके तीसरे भाग में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को मौका दिया है। इस फिल्म में ग्यारह मुल्कों की पुलिस अब रणवीर सिंह को ढूंढती नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: Konkona Sen Sharma: 'एनिमल मेरे टाइप की फिल्म नहीं', अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने वजह का भी किया खुलासा
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में एक उनकी 'भूल-भूलैया' भी है। इस फिल्म से बॉलीवुड के खिलाडी यानी अक्षय कुमार की जबरदस्त कॉमेडी ने हर किसी का मनोरंजन किया था। हालांकि, इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के बाद भी इसके सीक्वल से निर्माताओं ने रिप्लेस कर दिया है। 'भूल-भूलैया 2' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली है। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
इमरान हाशमी
फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में गैंगस्टर शोएब खान के किरदार में इमरान हाशमी नजर आए थे। इस किरदार से इमरान ने खूब वाहवाही लूटी थी। हालांकि, बाद में इस फिल्म के अगले भाग यानी 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में अक्षय कुमार ने उनकी जगह ले ली थी।
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग से कार्तिक आर्यन लेंगे ब्रेक, यह है खास वजह
अरशद वारसी
अरशद वारसी अपने कॉमेडी किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। अभिनेता ने फिल्म 'जॉली एलएलबी' में अपने मजाकिया अंदाज में एक गंभीर मुद्दे को उजागर किया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। जब दर्शकों की डिमांड पर निर्माताओं ने इस फिल्म का सीक्वल बनाया, तो अरशद वारसी को रिप्लेस कर अक्षय कुमार को मौका दिया गया।