फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inspirational Story: कलाबाजी दिखाते टूटी हड्डी, आजीवन अपाहिज की स्थिति, लेकिन फिर उठ खड़ी हुई ये ‘हीरोइन’ और..

Sun, 14 Jan 2024 06:06 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shweta Mehta debuts as main lead of telugu film Ajay Gadu an inspirational story of comeback MTV Rodies Rising
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्वेता मेहता लौट आई हैं। और, वह भी कैमरे के सामने एक तेलुगु फिल्म की लीड हीरोइन बनकर। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि गुजरात में हुए एक हादसे के बाद महीनों मरणासन्न स्थिति में रही ये युवती कभी दोबारा ठीक से चल भी पाएगी। लेकिन, सकारात्मक विचारों, नियमित अभ्यास और ध्यान के साथ श्वेता मेहता ने तदबीर से तकदीर की लकीरें बदल दी हैं। श्वेता मेहता की बतौर लीड अभिनेत्री पहली फिल्म ‘अजय गाडु’ ओटीटी जी5 पर रिलीज हो चुकी है। अपनी वापसी के एहसास को श्वेता बस एक पंक्ति में बता देती हैं, ‘ये मुश्किल बहुत था, लेकिन मैंने ठान लिया था कि ये नामुमकिन नहीं है।’


Crime Master Gogo: इस मूवी निर्देशक को बनना था क्राइम मास्टर गोगो, तकदीर ने यूं दिलाई शक्ति को अंदाज अपना अपना

Shweta Mehta debuts as main lead of telugu film Ajay Gadu an inspirational story of comeback MTV Rodies Rising
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एमटीवी रोडीज राइजिंग की विजेता श्वेता मेहता साल 2019 में सूरत में एक प्रस्तुति देते हुए आयोजकों की कथित लापरवाही का शिकार हुईं। उनको प्राणघातक चोटें आईं और माना गया कि अब वह कभी ठीक से चल फिर नहीं पाएंगी। महीनों श्वेता ने बिस्तर पर गुजारे लेकिन नियति को उन्होंने अपनी नीयत से ठीक करने की ठानी। श्वेता बताती हैं, ‘एक लंबा समय तो मेरा इस हादसे के बाद चली लिखापढ़ी में बीत गया। आयोजकों ने मेरी बात न सुने जाने के सारे जतन किए और कमोबेश इसमें सफल भी रहे। लेकिन, मैंने अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू कीं और इसमें मुझे मेरे शुभचिंतकों का और परिवार का साथ मिला।’

Shweta Mehta debuts as main lead of telugu film Ajay Gadu an inspirational story of comeback MTV Rodies Rising
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘अजय गाडु’ में मौका मिलना भी श्वेता मेहता के लिए काफी दिलचस्प रहा। वह बताती हैं, ‘मैं साउथ सिनेमा की तरफ तो उस समय बिल्कुल ध्यान ही नहीं दे रही थी। एक दिन मैं ऐसे ही अपने प्रशंसकों से फेसबुक पर मुखातिब थी और वहीं फेसबुक से मुझे पता चला कि फिल्म ‘अजय गाडु’ के निर्माता, निर्देशक किसी ऐसी अभिनेत्री को तलाश रहे हैं जिसकी शख्सियत बहुत दमदार हो। उन्हें एक स्वैग वाली युवती चाहिए थी और मेरे शरीर पर बने टैटू व मेरी कद काठी ने इसमें मेरी मदद की। मैंने ऑडिशन दिया। उन्हें मेरा आत्मविश्वास भाया और मुझे ये फिल्म मिल गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Mehta debuts as main lead of telugu film Ajay Gadu an inspirational story of comeback MTV Rodies Rising
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी जी5 पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘अजय गाडु’ में श्वेता ने एक ऐसे डॉक्टर की भूमिका निभाई हो जो खुद नशे की गिरफ्त में है। उसकी मुलाकात एक संघर्षशील लेखक से होती है। दोनों की मुलाकात से एक कहानी बनती है और डॉक्टर को पता भी नहीं होता कि उसके मरीज ने ये कहानी लिख डाली है। इस किरदार की तैयारी का जिक्र चलने पर श्वेता कहती हैं, ‘मैं असल जिंदगी में सिगरेट नहीं पीती तो इस फिल्म के लिए ऐसे दृश्यों की शूटिंग करना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। मैं ऐसा करते हुए बीमार भी पड़ी लेकिन मुझे लगता है कि किरदार को कैमरे में सही तरीके से कैद करने के लिए वह जरूरी था।’

विज्ञापन
Shweta Mehta debuts as main lead of telugu film Ajay Gadu an inspirational story of comeback MTV Rodies Rising
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्वेता ने अपनी इस फिल्म के लिए बाकायदा तेलुगु सीखी है। वह कहती हैं, ‘मैं चाहती तो ऐसा नहीं भी कर सकती थी लेकिन मैंने ये भाषा इसलिए सीखी ताकि अभिनय करते हुए चेहरे पर मेरे भाव बिल्कुल सही तरीके से आएं। चुनौतियों से जूझना मेरी आदत बन चुकी है। कैमरे के सामने फिर से वापसी करना बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने खुद से बार बार ये कहा कि ये नामुमकिन नहीं है। मैं लगातार सीखते रहने वाली इंसान हूं और नए हुनर व नई भाषाएं सीखना मुझे अच्छा लगता है।’ फिल्म ‘अजय गाडु’ एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें श्वेता ने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अजय कुमार और अभिनेत्री भानुश्री भी हैं।
Hanuman: 'राम मंदिर ट्रस्ट को पहले ही दान कर दिए 14 लाख रुपये, 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed