फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Konkona Sen Sharma: 'एनिमल मेरे टाइप की फिल्म नहीं', अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने वजह का भी किया खुलासा

Sun, 14 Jan 2024 05:54 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Killer soup actress Konkona Sen Sharma says Ranbir Kapoor Animal is not her kind of film She Reveals reason
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'किलर सूप' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज उनके साथ मनोज बाजपेयी भी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में कोंकणा ने एक साक्षात्कार में रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इसे अपनी टाइप से अलग का फिल्म बताया, साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है।

Killer soup actress Konkona Sen Sharma says Ranbir Kapoor Animal is not her kind of film She Reveals reason
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि एनिमल साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म अपनी रिलीज के लगभग डेढ़ महीने बाद भी थिएटर में चल रही है। इस फिल्म ने अब तक 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं, दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया है। हालांकि, फिल्म में महिला किरदार और हिंसा को लेकर इसकी आलोचना भी हुई, जिसे लेकर लोगों के अपने-अपने तर्क हैं। अब इसी कड़ी में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का भी नाम भी शामिल हो गया है।

Killer soup actress Konkona Sen Sharma says Ranbir Kapoor Animal is not her kind of film She Reveals reason
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया

कोंकणा ने 'एनिमल' को लेकर कहा कि उन्हें स्क्रीन पर हिंसा दिखाने से कोई आपत्ति नहीं है, जब तक कि इसके लिए कोई ठोस कारण न हो। यही बात इंटीमेट सीन्स पर भी लागू होती हैं। उन्हें ऐसे सीन्स देखने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हिंसा और इंटीमेट सीन्स का कहानी को आगे बढ़ाने में एक उद्देश्य होना चाहिए। कोंकणा ने आगे कहा, 'फिल्म में इन सीन्स के होने का कोई ठोस कारण होना चाहिए, क्योंकि यह किरदारों से जुड़े होते हैं। यह सीन फिल्म में क्यों है या इसे लेकर निर्देशक की मंशा क्या है? यह मायने रखता है'।
एटली ने वीडी 18 बनाने की खबर पर लगाई मुहर, साझा किया मुहूर्त शॉट वीडियो, ये दो हसीनाएं भी हुईं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Killer soup actress Konkona Sen Sharma says Ranbir Kapoor Animal is not her kind of film She Reveals reason
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कोंकणा ने साल 2009 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'वेक अप सिड' में रणबीर कपूर के साथ काम किया था, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक 'एनिमल' नहीं देखी। हालांकि, वे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के काम की प्रशंसा करती हैं। साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा, 'जहां तक मैं समझती हूं, हो सकता है कि मुझसे गलती हुई हो कि मैंने 'एनिमल' नहीं देखी है, लेकिन यह मुझे मेरी टाइप की फिल्म नहीं लगी। समीक्षाओं और अन्य चीजों से भी मैं इस फिल्म के प्रति आकर्षित नहीं हुई'।
Prakash Raj: 'पीएम मोदी का आलोचक होने के कारण कई पार्टियां मुझे उम्मीदवार बनाना चाहती हैं', प्रकाश राज का दावा

विज्ञापन
Killer soup actress Konkona Sen Sharma says Ranbir Kapoor Animal is not her kind of film She Reveals reason
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कोंकणा ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के पिछली फिल्मों की तारीफ की और कहा वह उनके बारे में जानती है। वे रिश्तों में हिंसा के चित्रण का बचाव भी करती हैं, लेकिन ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा, 'फिल्म को देखने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मैं इस फिल्म की टारगेट ऑडियंस नहीं हूं। लाखों लोग इसे देख रहे हैं और फिल्म अच्छा कर रही है'।
Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग से कार्तिक आर्यन लेंगे ब्रेक, यह है खास वजह
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed