फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad Warsi Birthday: पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद तीन साल तक काम के लिए भटके थे अरशद वारसी, पत्नी की सैलरी से चलता था खर्च

Tue, 19 Apr 2022 07:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Apr 2022 07:15 AM IST
सार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अरशद वारसी हर साल 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1968 में मुंबई में जन्में अरशद वारसी आज इंड्स्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

विज्ञापन
Arshad Warsi Birthday: Arshad Warsi wandered for work for three years after the first film flopped used his wife's salary for expenses
अरशद वारसी - फोटो : social media

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अरशद वारसी हर साल 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1968 में मुंबई में जन्मे अरशद वारसी आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिनेता को काफी संघर्ष करना पड़ा। अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक्टर बेरोजगार तक हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार मेहनत कर आगे बढ़ते रहे। अरशद वारसी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर के बारे में-

Arshad Warsi Birthday: Arshad Warsi wandered for work for three years after the first film flopped used his wife's salary for expenses
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद वारसी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। फिल्म तेरे मेरे सपने को अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल के बैनर तले बनाया गया, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। 

Arshad Warsi Birthday: Arshad Warsi wandered for work for three years after the first film flopped used his wife's salary for expenses
Arshad Warsi

फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता को लंबे समय तक कोई काम नहीं मिला। एक्टर में जीवन में एक दौर ऐसा भी आया जब वह काम की तलाश में तीन साल तक भटकते रहे। इस मुश्किल समय में अभिनेता की पत्नी मारिया गोरेटी ने उनका साथ दिया। इस बारे में खुद एक्टर ने अपनी फिल्म इरादा के प्रमोशन के दौरान बताया था। संघर्ष के दिनों में पत्नी मारिया नौकरी करती थीं और उन्हीं की सैलरी से घर चलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi Birthday: Arshad Warsi wandered for work for three years after the first film flopped used his wife's salary for expenses
अरशद वारसी

हालांकि, संघर्ष के बाद अरशद वारसी ने कई फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता। अभिनेता यूं तो कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन उन्हें पहचान साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली। इस फिल्म में उनका सर्किट का किरदार आज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ संजय दत्त भी नजर आए थे। 

विज्ञापन
Arshad Warsi Birthday: Arshad Warsi wandered for work for three years after the first film flopped used his wife's salary for expenses
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। अपनी दमदार एक्टिंग से अरशद लगातार दर्शकों के बीच लोकप्रिय होते चले गए। मुन्नाभाई एमबीबीएस के अलावा वह गोलमाल सीरीज, धमाल, जॉली एलएलबी, इश्किया और डेढ़ इश्किया और हाल ही में आई फिल्म बच्चन पांडे में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed