{"_id":"5e9b80f98ebc3e6fc129a6a4","slug":"arshad-warsi-birthday-special-a-seller-man-to-bollywood-actor-knows-his-difficult-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 साल की उम्र में ही अनाथ हो गए थे अरशद वारसी, घर-घर जाकर बेचते थे लिपस्टिक और नेल पॉलिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
14 साल की उम्र में ही अनाथ हो गए थे अरशद वारसी, घर-घर जाकर बेचते थे लिपस्टिक और नेल पॉलिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arshad Warsi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्हें उनके टैलेंट के हिसाब से काम नहीं मिलता। लेकिन जब भी वो पर्दे पर दिखते हैं धमाल मचा देते हैं। वो अपने किरदार में ऐसी जान डाल देते हैं कि मानो लगता है कि ये रोल इनसे बेहतर और कोई नहीं निभा सकता। ऐसे ही एक कलाकार हैं अरशद वारसी। 19 अप्रैल को अरशद 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।
2 of 5
Arshad Warsi
- फोटो : Social Media
अरशद वारसी ने गरीबी को बेहद करीब से देखा है। जिस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता के साए में रहते हैं उस उम्र में अरशद के सिर से ये साया उठ गया। महज 14 साल की उम्र में अरशद ने अपने माता-पिता को खो दिया। माली हालत ठीक न होने की वजह से अरशद ने 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी।
3 of 5
Arshad Warsi
- फोटो : file photo
मजबूर अरशद जब 17 साल के थे तो घर-घर जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचा करते थे। इसके बाद उन्होंने फोटो लैब में भी काम किया। काम के दौरान ही अरशद को डांस में दिलचस्पी बढ़ी और उन्हें अकबर सामी के डांस ग्रुप में शामिल होने का ऑफर मिला। साल 1991 में अरशद डांस प्रतियोगिता में मॉडर्न जैज कैटेगरी में चौथे नंबर पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरशद वारसी और नेहा धूपिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1992 में डांस वर्ल्ड प्रतियोगिता जो कि लंदन में हो रही थी उसमें अरशद ने हिस्सा लिया। उस वक्त अरशद महज 21 साल के थे। इसके बाद अरशद ने अपना डांस स्टूडियो खोल लिया। अरशद ने साल 1993 में आई फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' गाने के टाइटल ट्रैक को कोरियोग्राफ भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
Arshad Warsi
- फोटो : file photo
एक्टिंग में डेब्यू से पहले अरशद मुंबई के इंग्लिश थियेटर ग्रुप के साथ जुड़े थे। उन्होंने महेश भट्ट को फिल्म 'काश' में अस्सिट किया था। 1996 में उन्होंने फिल्म तेरे मेरे सपने से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'मुन्नाभाई सीरीज', 'हलचल', 'कुछ मीठा हो जाए', 'गोलमाल सीरीज' और 'टोटल धमाल सीरीज' में अपने किरदार लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।