फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine Conflict: रूस-यूक्रेन युद्ध का मजाक बना ट्रोल हुए थे अरशद वारसी, अब डिलीट किया ट्वीट

Fri, 25 Feb 2022 02:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 25 Feb 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi Deletes Tweets Meme on Russia-Ukraine Conflict After getting troll on social media
arshad warsi - फोटो : social media

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में एक्टर अरशद वारसी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में रूस-यूक्रेन के बीच हो रही इस वॉर को समझाने की कोशिश की है। हालांकि इस पोस्ट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। जिसके बाद अब अरशद ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है। हालांकि इस मामले में उन्होंने माफी नहीं मांगी है।

Arshad Warsi Deletes Tweets Meme on Russia-Ukraine Conflict After getting troll on social media
अरशद वारसी ने शेयर किया मीम - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद वारसी ने शेयर किया 'गोलमाल' का मीम
दरअसल, अरशद वारसी ने अपने मीम में 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल' का एक वीडियो क्लिप शेयर कर रूस-यूक्रेन के विवाद में जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका के रुख को समझाया है। मीम को ट्विटर पर शेयर करते हुए अरशद ने लिखा, 'गोलमाल अपने समय से काफी आगे था'।

Arshad Warsi Deletes Tweets Meme on Russia-Ukraine Conflict After getting troll on social media
अरशद वारसी - फोटो : instagram/arshad_warsi

यूजर्स ने जमकर किया था ट्रोल
एक यूजर ने लिखा था, 'एक कलाकार के तौर पर मैं आपका  बहुत सम्मान करता हूं, युद्ध की स्थिति का मजाक बनाने की कोशिश करना थोड़ा असंवेदनशील है, सर।" एक यूजर ने लिखा, "ये सही नहीं है सर, बहुत लोग मरेंगे इस वॉर में, मजाक से हट के सोचिए।" एक यूजर ने लिखा- ''युद्ध के समय में भी आपको मजाक सूझ रहा है, आश्चर्य है। भूलिए मत बॉलीवुडिया भी इसी स्थिति को दर्शाता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi Deletes Tweets Meme on Russia-Ukraine Conflict After getting troll on social media
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद वारसी जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगे। अरशद इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ दिखाई देंगे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गुरुवार को ही बच्चन पांडे का पहला गाना मार खाएगा रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Arshad Warsi Deletes Tweets Meme on Russia-Ukraine Conflict After getting troll on social media
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

रूस-यूक्रेन युद्ध अब तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। रूस ने अपने और यूक्रेन के बीच आने वालों को धमकी दी है तो वहीं, अमेरिका ने भी कहा है कि अंजाम बहुत बुरा होगा। भारत की तरफ से जारी किए गए बयानों में रूस के हमले का ना ही जिक्र किया गया है और ना ही उसके किसी कदम की आलोचना की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed