सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bachchhan Paandey: 'झूठ तो मत बोलिए... बच्चन पांडे सक्सेसफुल फिल्म नहीं थी', अक्षय की फिल्म को सफल बताने पर बोले अरशद वारसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 02 Apr 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi says Bachchhan Paandey was a good film, but unfortunately Did not well at box office
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार, अरशद वारसी, और कृति सैनन की  फिल्म बच्चन पांडे को समीक्षाओं की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के साथ अक्षय का नाम जुड़े होने के बावजूद 'बच्चन पांडे' पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। बच्चन पांडे से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स ने अच्छी-अच्छी फिल्मों को धूल चटा दी। इस फिल्म का असर बच्चन पांडे पर भी पड़ा।

Trending Videos
Arshad Warsi says Bachchhan Paandey was a good film, but unfortunately Did not well at box office
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में जब एक पत्रकार ने बच्चन पांडे को सफल बताया तो अरशद वारसी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वे झूठ ना बोलें। अरशद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- झूठ मत बोलिए। फिल्म सक्सेसफुल नहीं हुई। यह अच्छी फिल्म थी लेकिन नहीं चली। बता दें यह कयास लगाए जा रहे थे कि पहले हफ्ते में बच्चन पांडे फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकेगी लेकिन द कश्मीर फाइल्स की वजह से ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi says Bachchhan Paandey was a good film, but unfortunately Did not well at box office
बच्चन पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अरशद ने आगे कहा,  कुछ चीजें चलती हैं कुछ नहीं चलतीं। यह एक खराब पैच जैसा था। ऐसी कई चीजें थीं जिसकी वजह से बच्चन पांडे सफल नहीं हुई। यह एक बड़ी फिल्म थी और इसे बहुत ज्यादा पैसा कमाना चाहिए था लेकिन इसे अभी भी नुकसान नहीं हुआ है फिल्म ने अपना बजट कवर कर लिया है।

Arshad Warsi says Bachchhan Paandey was a good film, but unfortunately Did not well at box office
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अक्षय कुमार ने भी बच्चन पांडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात की थी। अक्षय ने कहा था, 'विवेक अग्निहोत्री जी ने कश्मीर फाइल्स बनाकर हमारे देश के एक बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है, ये फिल्म एक ऐसी लहर बनकर आई है, जिसने हम सभी को झिंझोड़ कर रख दिया'। इसके बाद अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए 'बच्चन पांडे' की बात करते हुए कहा- 'हां ये अलग बात है कि मेरी फिल्म को भी डुबो दिया'।

विज्ञापन
Arshad Warsi says Bachchhan Paandey was a good film, but unfortunately Did not well at box office
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बच्चन पांडे की बाते करें तो इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट करीब 160 करोड़ रुपये है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed