फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 महीने बाद ही बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट ने छोड़ी कांग्रेस, ट्विटर पर बताई ये बड़ी वजह

Sat, 24 Aug 2019 12:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 24 Aug 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Arshi Khan Ex Bigg Boss contestant resigns from Congress for this reason
Arshi Khan - फोटो : social media

बिग बॉस 11 की फेम अर्शी खान का नाम अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। इसमें उन्हें बड़ा पद भी दिया गया था। पार्टी ने उन्हें मुंबई प्रदेश माइनॉरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया था,  लेकिन अब अचानक अर्शी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है और इसके पीछे उन्होंने एक बड़ी वजह बताई है।

Arshi Khan Ex Bigg Boss contestant resigns from Congress for this reason
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया

अर्शी खान ने इस साल फरवरी महीने में कांग्रेस ज्वाइन की थी, इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि वो आम चुनाव में भाग लेंगी, लेकिन 6 महीने बाद ही अर्शी खान ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।

Arshi Khan Ex Bigg Boss contestant resigns from Congress for this reason
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया

अर्शी खान ने ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए लिखा- 'इंडस्ट्री में बढ़ते हुए मेरे काम की वजह से अब मेरे लिए राजनीति में योगदान देना बहुत मुश्किल हो गया है। मैं भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देती हूं। पार्टी ने मुझपर विश्वास किया और समाज की देखभाल करने का मौका दिया, इसके लिए मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक की तरह हमेशा इन बातों  का समर्थन करती रहूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshi Khan Ex Bigg Boss contestant resigns from Congress for this reason
अर्शी खान - फोटो : SELF

अर्शी ने आगे लिखा- 'फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन से की गई कमिटमेंट्स के अलावा मेरे इस्तीफा देने का और कोई कारण नहीं है। मैं एक एक्ट्रेस, एंटरटेनर और इंसान के रूप में लोगों के बीच पहचान बनाने का इंतजार कर रही हूं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'

विज्ञापन
Arshi Khan Ex Bigg Boss contestant resigns from Congress for this reason
अर्शी खान

अर्शी खान को बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद पहचान मिली थी। वह काफी पॉप्युलर कंटेस्टेंट थीं। बिग बॉस में आने से पहले वह अपनी कंट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने के दावा भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed