फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राजा बाबू' की जगह 'नंदू-सबका बंदू' के साथ मंच पर करिश्मा कपूर ने लगाए ठुमके, गदगद हुए फैंस

Sat, 24 Aug 2019 12:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 24 Aug 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor and Shakti Kapoor danced in Dance India Dance Season 7
Karisma Kapoor, Shakti Kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर के व्यस्त शेड्यूल के चलते बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के सीजन 7 में जज करती नजर आ रही हैं। शो के दौरान करिश्मा कपूर अपने डांस से भी दर्शकों के दिलों को जीतती रहती हैं। 

Karisma Kapoor and Shakti Kapoor danced in Dance India Dance Season 7
Shakti Kapoor - फोटो : social media

इस बीच सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा कपूर साल 1994 में आई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के गाने पर डांस करती नजर आईं। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के क्राइम मास्टर गोगो यानी अभिनेता शक्ति कपूर के साथ भी डांस किया।


पढ़ें: इस गाने में करिश्मा कपूर ने बदली थी 30 बार ड्रेस, फिल्म का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
Karisma Kapoor and Shakti Kapoor danced in Dance India Dance Season 7
Karisma Kapoor, Shakti Kapoor - फोटो : social media

करिश्मा कपूर और शक्ति कपूर ने फिल्म 'राजा बाबू' के गाने 'मेरा दिल न तोड़ो' गाने पर डांस किया। इस डांस वीडियो को इन दोनों कलाकरों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और शक्ति कपूर ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' और 'राजा बाबू' में साथ काम किया है। ये दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Saare champions dikhayenge 'Andaz Apna Apna' kyunki #DanceIndiaDance par aa rahe hai Crime Master Gogo aur Karisma! 😍😍 Tune in to #ZeeTV this Sat-Sun at 8 pm to watch the #AndazApnaApna special of India's biggest dance battle. #DanceKaJungistaan #KarismaKapoor #Bosco #Raftaar #KaranWahi #ShaktiKapoor @raftaarmusic @boscomartis @therealkarismakapoor @shaktikapoor @karanwahi @zeetvdid

A post shared by ZEE TV (@zeetv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor and Shakti Kapoor danced in Dance India Dance Season 7
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं बीते दिनों करिश्मा कपूर ने अपनी फिल्म 'कृष्णा' के गाने 'झांझरिया' को लेकर एक बहुत बड़े राज से पर्दा उठाया। इस फिल्म में भी करिश्मा कपूर के साथ शक्ति कपूर नजर आए थे। साल 1996 में करिश्मा कपूर और सुनील शेट्टी की फिल्म कृष्णा का गाना 'झांझरिया' 23 साल बाद भी लोगों के पसंद बना हुआ है। इस गाने में दोनों एक्टर्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान करिश्मा ने बताया कि उन्होंने इस गाने की शूटिंग के दौरान 30 बार ड्रेस बदली थी।


पढ़ें: करिश्मा कपूर ने सैफ अली खान को दी जन्मदिन की बधाई, पुरानी फोटो शेयर कर लिखा- 'We Love You'
विज्ञापन
Karisma Kapoor and Shakti Kapoor danced in Dance India Dance Season 7
अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

करिश्मा कपूर ने बताया कि हर आउटफिट के साथ अलग लुक और अलग मेकअप भी करना पड़ा था। गाने के स्टेप्स भी काफी कठिन थे। ये गाना मेरे करियर में अबतक का सबसे यादगार गाना है। करिश्मा ने कहा कि गाने के 2 वर्जन थे, मेल और फीमेल..मेल वर्जन रेगिस्तान में 50 डिग्री सेंटीग्रेट की गर्मी में शूट किया गया था और फीमेल वर्जन को तीन दिन तक मुंबई में शूट किया गया था।' करिश्मा ने कहा कि रेगिस्तान में शूटिंग करते समय कलाकारों को रेत पर डांस करना पड़ता था। उस समय रेत हमारी आंखों में उड़ती रही, जिससे गाने को शूट करना और भी ज्यादा मुश्किल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed