फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घाटी से अनुच्छेद 370 खत्म होते ही बॉलीवुड से रिएक्शन आने शुरू, जायरा सहित इन सेलेब्स ने किए ये ट्वीट

Mon, 05 Aug 2019 10:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 05 Aug 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Article 370 revoke from Jammu Kashmir Amit Shah announces celebrity reaction
Zaira Wasim, Amit Shah and Anupam Kher - फोटो : file photo

नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने का एलान किया। इस एलान के बाद सदन में कांग्रेस जोरदार हंगामा कर रही है। इस फैसले को सार्वजनिक करने से पहले जम्मू-कश्मीर में सेना की तैनाती बढ़ा दी गई थी। यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया गया। सरकार के इस फैसले के बाद सेलिब्रिटीज रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। 

Article 370 revoke from Jammu Kashmir Amit Shah announces celebrity reaction
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बॉलीवुड को हाल ही में अलविदा कह चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम ने इस मामले पर ट्वीट किया। जायरा ने लिखा- 'यह वक्त भी गुजर जाएगा। 'जायरा के अलावा अभिनेता संजय सूरी ने ट्वीट किया- 'कश्मीर में मौजूद सभी लोग अपना ख्याल रखें।'
 


 

Article 370 revoke from Jammu Kashmir Amit Shah announces celebrity reaction
anupam kher - फोटो : file photo

अनुपम खेर ने लिखा- 'कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।' अमित शाह ने इस एलान के साथ ही अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की। वहीं विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार हैं। बिल के पेश होने के बाद से ही विपक्षी नेता सदन में हंगामा कर रहे हैं। जिसके बाद सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित करना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Article 370 revoke from Jammu Kashmir Amit Shah announces celebrity reaction
kangana ranaut - फोटो : social media

कंगना ने ट्वीट किया- 'देश को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए 370 का हटना एक ऐतिहासिक कदम है। लंबे समय से मैं इस पर जोर देती रही हूं। मुझे पता था कि अगर कोई भी इस असंभव काम को संभव करता है तो वह पीएम मोदी ही हैं। वह ना केवल दूरदर्शी हैं, उनके पास चीजों को वास्तविकता में बदलने की ताकत है। जम्मू कश्मीर सहित सभी भारत वासियों को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई देती हूं।'
 

विज्ञापन
Article 370 revoke from Jammu Kashmir Amit Shah announces celebrity reaction
gulam nabi azad - फोटो : file photo

इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने संसद में कहा, 'पूरी घाटी में इस समय कर्फ्यू है। राजनेता जिसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं वह इस समय घर में नजरबंद हैं। राज्य में युद्ध जैसी स्थिति है। इसलिए इस पर प्राथमिकता से चर्चा होनी चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed