फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के 'सौतेले भाई' ने फिर पहना शैतान का चोला, 'साहो' के पहले लुक ने लोगों की बढ़ाईं धड़कनें

Mon, 05 Aug 2019 09:50 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 05 Aug 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
look of neil nitin mukesh in prabhas shraddha kapoor Starrer Saaho
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

चार साल पहले फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान के सौतेले भाई का किरदार निभाने के बाद से हाशिये पर चल रहे अभिनेता नील नितिन मुकेश के करियर की उम्मीदें प्रभास की फिल्म साहो से फिर जवां होती दिख रही हैं। फिल्म साहो में प्रभास और श्रद्धा की जोड़ी से दर्शकों को मिलवाने के बाद इसके निर्माताओं ने अभिनेता नील नितिन मुकेश का पहला लुक रिलीज कर दिया है। 

look of neil nitin mukesh in prabhas shraddha kapoor Starrer Saaho
नील नितिन मुकेश और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

साहो के इस नए पोस्टर में नील नितिन मुकेश अपने डैशिंग अवतार के साथ रहस्यमय अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं और उनके इस खास लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया है। 

look of neil nitin mukesh in prabhas shraddha kapoor Starrer Saaho
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

इस लुक को देखने के बाद साहो का इंतजार कर रहे दर्शक अंदाजा लगाने लगे हैं कि वह फ़िल्म में कौनसी भूमिका निभा रहे है।  चर्चा है कि काफी रहस्यमयी अंदाज में दिख रहे नील इस फिल्म में प्रभास के सामने विलेन के किरदार में नजर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
look of neil nitin mukesh in prabhas shraddha kapoor Starrer Saaho
नील नितिन मुकेश और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म प्रेम रतन धन पायो से वापसी करने वाले नील नितिन मुकेश उसके बाद वजीर, इंदु सरकार, गोलमाल अगेन, इश्केरिया और दशहरा जैसी हिंदी फिल्मों में दिख चुके हैं लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में कोई मदद नहीं की। 

विज्ञापन
look of neil nitin mukesh in prabhas shraddha kapoor Starrer Saaho
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नील ने इस बीच तेलुगू में एक फिल्म कवचम में भी काम किया। साहो में नील नितिन मुकेश के अलावा जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed