सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म 'हम आपको हैं कौन' को 25 साल पूरे हो गए हैं। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे। इन दोनों के अलावा रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, दिलीप जोशी सहित कई सेलेब्स नजर आए थे। ऐसे में एक नजर इनकी स्टार कास्ट पर कि आज कहां हैं ये सेलेब्स और क्या कर रहे हैं ?
'हम आपके हैं कौन' के पूरे हुए 25 साल, निशा-प्रेम सहित कुछ ऐसे दिखती है अब स्टारकास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित
हम आपको हैं कौन में माधुरी दीक्षित ने निशा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म में माधुरी के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बता दें कि माधुरी की आज भी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। माधुरी के आज भी करोड़ों फैंस हैं जो उनकी स्माइल पर जान छिड़कते हैं। बता दें कि माधुरी फिलहाल डांस दीवाने 2 को जज कर रही हैं।
सलमान खान
इस फिल्म में सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया था। प्रेम के किरदार के लिए सभी से सलमान को खूब प्रेम मिला था। बता दें कि ईद के खास मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत ने जमकर कमाई की थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में संजय लीला भंसाली के साथ इंशाअल्लाह शामिल है। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। वहीं दबंग 3 का शूट भी जारी है।
रेणुका शहाणे
सलमान की भाभी पूजा का रोल निभाने वाली रेणुका शहाणे इस फिल्म के जरिए सभी के दिलों में बस गईं थीं। इस फिल्म में जब उनकी मौत दिखाई गई तो उनके फैंस भी भावुक हो गए थे। आज रेणुका शहाणे अपनी शादीशुदा जिंदगी और घर-परिवार में बिजी हैं। हालांकि 2014 में वो इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में नजर आईं थीं। बता दें कि रेणुका अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं।
मोहनीश बहल
'हम आपके हैं कौन' में सलमान के बड़े भाई के रोल में मोहनीश बहल नजर आए थे। मोहनीश ने इस फिल्म के बाद भी कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। फिलहाल वो टीवी शो संजीवनी में नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ वक्त पहले फिल्म नोटबुक से उनकी बेटी प्रनूतन बहल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।