फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की पहली रीबूट फिल्म है हम आपके हैं कौन, शुक्रवार को यहां इकट्ठा होगी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट

Mon, 05 Aug 2019 09:50 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 05 Aug 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
makers of Hum Aapke Hain Koun planning to host a special screening as the film turns 25 years old
Hum Aapke Hain Koun - फोटो : instagram

हॉलीवुड सिनेमा में भले इन दिनों पुरानी क्लासिक फिल्मों को रीबूट करके नए कलाकारों और नई तकनीक के साथ फिर से  बनाने का दौर अब जाकर शुरू हुआ हो, हिंदी सिनेमा यह काम 25 साल पहले कर चुका है। जी हां, राजश्री प्रोडक्शंस की सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर सुपर डुपर हिट फिल्म हम आपके हैं कौन दरअसल इसी प्रोडक्शन हाउस की एक और सुपर डुपर हिट फिल्म नदिया के पार की रीमेक है। राजश्री ने फिल्म का रजत जयंती वर्ष मनाने के खास इंतजाम किए हैं।

makers of Hum Aapke Hain Koun planning to host a special screening as the film turns 25 years old
hum aapke hain koun

अपने गाने दीदी तेरा देवर दीवाना से जमाने भर को दीवाना बना लेने वाली माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाने वाली फिल्म हम आपेक हैं कौन 5 अगस्त को ही 25 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म ने कामयाबी के नए कीर्तिमान बनाए और तमाम थिएटर्स में यह फिल्म हफ्तों तक चलती रही। फिल्म में माधुरी के साथ सलमान खान, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, आलोक नाथ और रीमा लागू जैसे दमदार कलाकारों ने बेहतरीन काम किया।

makers of Hum Aapke Hain Koun planning to host a special screening as the film turns 25 years old
hum aapke hain koun

हम आपके हैं कौन की ही कहानी पर राजश्री ने साल 1982 में एक फिल्म बनाई थी, नदिया के पार। सचिन और साधना सिंह स्टारर यह फिल्म कानपुर के मंजूश्री सिनेमाघर में कई साल तक चलती रही। कानपुर के पड़ोसी जिले उन्नाव में जन्मे गोविंद मूनीस ने निर्देशित की थी। इस फिल्म की रीमेक तेलुगू में प्रेमालयम नाम से बनी। और बाद में राजश्री ने 1994 में इसी के रीबूट संस्करण को हम आपके हैं कौन के नाम से रिलीज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
makers of Hum Aapke Hain Koun planning to host a special screening as the film turns 25 years old
hum aapke hain koun

राजश्री प्रोडक्शंस ने फिल्म हम आपके हैं कौन की रजत जयंती मनाने के लिए मुंबई के लिबर्टी सिनेमाघर में आने वाले शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
makers of Hum Aapke Hain Koun planning to host a special screening as the film turns 25 years old
hum aapke hain koun

तैयारियों से जुड़े लोगों के मुताबिक इस खास कार्यक्रम में सलमान खान और माधुरी दीक्षित समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल होगी। फिल्म हम आपके हैं कौन ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के अलावा दर्जनों पुरस्कार जीते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed