फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arun Govil: 'भगवान' के रूप में अरुण के नाम की माला जपते थे लोग, लेकिन अभिनेता ने किरदार के लिए चुकाई भारी कीमत

Thu, 12 Jan 2023 07:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 12 Jan 2023 07:07 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Actor Arun Govil Birthday Special Know About His Unknown Facts News in Hindi
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

अरुण गोविल जिनको 'भगवान राम' भी कहा जाता है, आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 80 के दशक में टीवी पर शुरू हुई रामायण में राम का किरदार निभा चुके इस अभिनेता को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग जानते हैं। बता दें कि जिस समय टीवी बहुत कम लोगों के पास होता था, उस समय से लोग अरुण गोविल के फैन रहे हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी उनके फैन रहे हैं। तो चलिए जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं- 

Ramayan Actor Arun Govil Birthday Special Know About His Unknown Facts News in Hindi
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

12 जनवरी 1958 को जन्मे अरुण गोविल का फिल्मी सफर पहले फिल्म से शुरु हुआ था। उसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्में भी कीं मगर 1987-88 के दौर में भगवान राम के रूप में उनके किरदार ने बहुत नाम कमाया। उनके रोल को भी खूब सराहा गया। अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब ‘रामायण’ शुरू हुआ तो उन्हें कुछ अंदाजा नहीं था। मुंबई से दूर उमरगांव में शूटिंग होती थी। उस समय मोबाइल वगैरह नहीं थे। उन्हें कुछ समय तक तो ये अंदाजा ही नहीं था कि लोगों को ‘रामायण’ इतना पसंद आ रहा है। इसके बाद जब उनको उस समय पीएम रहे राजीव गांधी ने दिल्ली बुलाया और स्वागत हुआ तो उन्हें पता चला कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी बढ़ चुकी है।

Bollywood: 90 के दशक के पहले भी बड़े पर्दे पर दिख चुके हैं कई सुपर हीरो, इस फिल्म ने की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

Ramayan Actor Arun Govil Birthday Special Know About His Unknown Facts News in Hindi
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण गोविल ने उस समय के एक किस्से को बताया कि जब वह शूटिंग कर रहे थे, उस समय वह सिगरेट बहुत पीते थे। उन्होंने बताया, मैं एक कोने में जाकर परदे के पीछे कुर्सी डाल चुपचाप सिगरेट पी रहा था कि तभी कुछ लोग आकर दक्षिण भारतीय भाषा में जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। फिर मैंने शूटिंग से जुड़े एक आदमी को बुलाया और कहा कि मुझे लग रहा है कि ये आदमी मुझे गाली दे रहे हैं, क्या आप बता सकते हैं कि ये लोग क्या कह रहे हैं। तभी वह कहता है कि आप सही कह रहे हैं कि ये लोग आपको गाली दे रहे हैं कि हम आपको भगवान समझते हैं और आप इस तरह के काम करते हैं'। इसके बाद अरुण गोविल ने ये भी बताया कि उस दिन के बाद उन्होंने कभी सिगरेट नहीं पी।

Varisu vs Thunivu: वारिसु-थुनिवु के बीच बॉक्स ऑफिस पर हुई जबरदस्त टक्कर, जानें पहले दिन किसने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Actor Arun Govil Birthday Special Know About His Unknown Facts News in Hindi
अरुण गोविल - फोटो : Social media

अरुण गोविल ने बताया कि रामायण के दौरान उनके पास पैसे कमाने के कई ऑफर आए थे। उन्हें कई मैगजीन्स ने ऑफर दिया था कि आप मैगजीन के कवर पर गिलास लेकर खड़े हो जाए, बेशक उसमें पानी ही हो, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राम के रोल को एक जिम्मेदारी मानकर उन्होंने निर्वहन किया। अरुण गोविल ने बताया था, राम की भूमिका करके इतना फेमस हो गया था कि किसी ओर रोल के लिए मुझे निर्माता अप्रोच नहीं कर पाए. निर्माताओं को लगता था कि मुझे कमर्शियल फिल्म में देखना पब्लिक को अच्छा नहीं लगेगा। सिर्फ इतना ही नहीं राम के किरदार के कारण उनका खुलेआम घूमना भी मुश्किल हो गया था।

TMKOC: क्या पूरी होने जा रही है गोकुलधाम सोसायटी! मेकर्स ने मिसिंग किरदारों को कास्ट करने का उठाया बीड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed