फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arun Govil Birthday: आज भी अरुण गोविल में प्रभु राम की छवि देखते हैं फैंस, एक किरदार से रोशन हुआ एक्टर का नाम

Fri, 12 Jan 2024 07:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Jan 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Arun Govil Birthday: Know About Ramayan fame Actor career and life story
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

कहा जाता है कि जब दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण प्रसारित होती थी तो सड़कों पर चक्का जाम लग जाया करता था। लोग पूरे भक्तिभाव से रामायण देखा करते थे। इस रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने अदा किया। इस धारावाहिक में काम करने के बाद लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता का आलम ये हुआ कि वे जहां भी नजर आते लोग दंडवत होकर प्रणाम करते। आज भी ये सिलसिला जारी है। अरुण गोविल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके करियर और जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें... 

Arun Govil Birthday: Know About Ramayan fame Actor career and life story
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

आज भी एक्टर को भगवान की तरह पूजते हैं लोग
80 के दशक में टीवी पर शुरू हुई रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल को लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जानते हैं। बीते वर्ष भी अरुण गोविल का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें एपरपोर्ट पर एक महिला ने जैसे ही अभिनेता को देखा तो दंडवत होकर प्रणाम करने लगी। महिला इतनी भावुक हुई कि उसकी आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी। ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

Arun Govil Birthday: Know About Ramayan fame Actor career and life story
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

17 साल की उम्र में चले आए मायानगरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण गोविल महज 17 साल की उम्र में मायानगरी आ गए थे। सपनों के इस शहर में आकर अपना व्यवसाय शुरू किया। इसके साथ ही उन्हें एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। वर्ष 1977 में उन्हें तारा बड़जात्या की फिल्म ‘पहेली’ में  काम करने का ऑफर मिला। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद अरुण ने ‘सावन को आने दो’, ‘सांच को आंच नहीं’, ‘इतनी सी बात’, ‘हिम्मतवाला’, ‘दिलवाला’, ‘हथकड़ी’, और ‘लव-कुश’ जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन, उन्हें लोकप्रियता टीवी शो 'रामायण' से ज्यादा मिली।
'दर्शन करूंगा और आशीर्वाद लूंगा', अयोध्या राम मंदिर देखने के लिए उत्साहित हैं अभिषेक बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Govil Birthday: Know About Ramayan fame Actor career and life story
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

राम के किरदार के लिए हो गए थे रिजेक्ट
कहा जाता है कि वर्ष 1987 में रामानंद सागर ने जब 'रामायण' धारावाहिक बनाना शुरू किया तो इसकी खबर जैसे ही मिली वे तुरंत ऑडिशन देने पहुंच गए। निर्माताओं को ‘राम’ की भूमिका के लिए कलाकार की तलाश थी, लेकिन जब अरुण ने ऑडिशन दिया तो उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। लेकिन, कुछ वक्त बाद उन्हें फिर से बुलाया गया और ‘राम’ के रोल के लिए फाइनल किया गया। राम का किरदार निभा कर इन्होने दर्शकों के दिमाग और मन पर कुछ ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शक इनकी तस्वीर की पूजा करने लगे।
'हीरोइन एक-दूसरे की दोस्त हो सकती हैं', 'खो गए हम कहां' देख आलिया ने की थी अनन्या की तारीफ

विज्ञापन
Arun Govil Birthday: Know About Ramayan fame Actor career and life story
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

बीते वर्ष 'ओएमजी 2' में आए थे नजर
राम की भूमिका अदा करने के बाद एक्टर को कमर्शियल फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए थे। एक्टर ने एक बार खुद खुलासा किया था कि,' राम की भूमिका करके मैं इतना फेमस हो गया था कि किसी ओर रोल के लिए मुझे निर्माता अप्रोच नहीं कर पाए। निर्माताओं को लगता था कि मुझे कमर्शियल फिल्म में देखना पब्लिक को अच्छा नहीं लगेगा। सिर्फ इतना ही नहीं राम के किरदार के कारण उनका खुलेआम घूमना भी मुश्किल हो गया था'। वर्क फ्रंट की बात करें तो अरुण गोविल बीते वर्ष अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' में नजर आए थे।
चुनाव से पहले पंकज त्रिपाठी ने उठाया बड़ा कदम, इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन पद से दिया इस्तीफा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed