{"_id":"5d5899428ebc3e89b70d8209","slug":"aruna-irani-birthday-special-and-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरुणा ईरानी ने इस शादीशुदा डायरेक्टर से की थी शादी, जिंदगी भर मां न बनने का लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरुणा ईरानी ने इस शादीशुदा डायरेक्टर से की थी शादी, जिंदगी भर मां न बनने का लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Aruna Irani
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में हिंदी के अलावा कन्नड़, मराठी और गुजराती फिल्में भी शामिल हैं। फिल्मों के अलावा अरुणा ने टीवी की ओर भी रुख किया और वहां भी सफलता हासिल की। अरुणा का जन्म 18 अगस्त 1946 को हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 7
Aruna Irani
- फोटो : file photo
अरुणा ईरानी ने साल 1961 में 'गंगा जमुना' (Ganga Jamuna) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसी साल आई फिल्म 'अनपढ़' में उन्होंने माला सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद अरुणा ने कई सारी फिल्मों में छोटे रोल निभाए। इन फिल्मों में फर्ज, आया सावन झूम के और उपकार जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद महमूद के साथ औलाद, हमजोली, देवी और नया जमाना जैसी फिल्मों भी काम किया। 1984 में आई फिल्म 'पेट प्यार और पाप' के लिए अरुणा ईरानी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।
3 of 7
Aruna Irani
- फोटो : file photo
80 से 90 के दशक में अरुणा ईरानी ज्यादातर फिल्मों में मां के किरदार में नजर आईं। 'बेटा' फिल्म में निभाया गया उनका रोल खूब पसंद किया गया। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा अरुणा ईरानी की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। अरुणा का नाम कॉमेडियन महमूद से भी जुड़ा। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
aruna irani
एक इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था- 'हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। यही नहीं दोस्त से भी ज्यादा अच्छे थे, शायद। इसे आप आकर्षण, दोस्ती या कुछ और भी कह सकते हैं लेकिन हमने कभी शादी नहीं की। हम कभी प्यार में नहीं थे। अगर होते तो इस रिश्ते को हम जरूर आगे बढ़ाते। प्यार कभी खत्म नहीं होता वो तो हमेशा रहता है। मैं अपने बीते हुए कल को भूल चुकी हूं।' अरुणा ईरानी ने 40 साल की उम्र में शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 7
Aruna Irani
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था- 'मैं 40 साल की थी जब कुकूजी (संदेश कोहली) से मुलाकात हुई। वह मेरी फिल्म के डायरेक्टर थे। मैं किसी और के साथ सेटल होने का सोच रही थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। सच कहूं तो मैं भी भावनात्मक तौर पर उनसे जुड़ चुकी थी। शादी से पहले अरुणा ईरानी को यह बात पता थी कि कुकूजी शादीशुदा हैं और बच्चे भी हैं। अरुणा ने साल 1960 में कुकू कोहली से शादी रचा ली। शादी के बाद अरुणा ने मां ना बनने का फैसला किया था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।