फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अरुणा ईरानी का हाथ पकड़ने में शरमाते थे अमिताभ बच्चन, जानिए क्या थी वजह

Sat, 02 May 2020 07:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 02 May 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Aruna Irani incident with amitabh bachchan while Shooting bombay to goa
अरुणा ईरानी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसे काफी कम अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने हर किरदार में अपने आप को साबित किया है। कुछ अभिनेत्रियां जहां सिर्फ हीरोइन बनकर रह गईं तो कुछ को दर्शकों ने सिर्फ मां और दादी के किरदारों में ही पसंद किया। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी रहीं जिन्हें दर्शकों ने हर किरदार में पसंद किया। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं अरुणा ईरानी।

Aruna Irani incident with amitabh bachchan while Shooting bombay to goa
Aruna Irani - फोटो : file photo

अरुणा ईरानी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने मां और बहन के किरदार से लेकर माशूका और वैंप तक के किरदार में जान डाली। अरुणा ने दिलीप कुमार के साथ 1961 में फिल्म 'गंगा जमना' से बतौर बाल कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, उस वक्त वह सिर्फ 9 साल की थी। तभी दिलीप कुमार उनके एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए और अरुणा की एक्टिंग कला को सराहा था।

Aruna Irani incident with amitabh bachchan while Shooting bombay to goa
Aruna Irani - फोटो : file photo

एक इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था, 'दादा कोंडके के साथ मराठी फिल्म की और फिर मेरे पास आई राज कपूर की 'बॉबी'। हालांकि मुझे डर लगा कि मुझे वैंप बनना पड़ रहा है, लेकिन मैंने फिल्म की और उसके बाद भगवान की कृपा रही।' इसके साथ ही वैंप के किरदार निभाने पर अरुणा ने कहा था, ' 'वैंप इत्तेफाक से बनी, ख़्वाब तो हमारे ऊंचे थे। हीरोइन और डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन हमारा परिवार गरीब था और परिवार को मुझे पालना था। हुआ ये कि मेरी 1972 की फिल्म 'बॉम्बे टू गोआ' हिट हुई फिर 'कारवाँ' हिट हुई, लेकिन मेरे पास कोई फिल्म नहीं आई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aruna Irani incident with amitabh bachchan while Shooting bombay to goa
Beta - फोटो : Social Media

इसके बाद इंटरव्यू में अरुणा ने आगे कहा था, 'मेरा सबसे यादगार रोल मुझे 1992 की माधुरी की फिल्म 'बेटा' का लगता है जिसमें मैंने एक ऐसी औरत का किरदार निभाया जो पूरी तरह नेगेटिव थी। उसके लिए मुझे अवॉर्ड भी मिला था। याद दिला दें कि 1984 में 'पेट, प्यार और पाप' के लिए अरुणा को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री अवॉर्ड भी मिला था। इसके साथ ही 2012 में फिल्मफेयर ने उन्हें लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड दिया था।

विज्ञापन
Aruna Irani incident with amitabh bachchan while Shooting bombay to goa
अरुणा ईरानी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अरुणा से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए हास्य कलाकार बीरबल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'अमिताभ बच्चन शुरुआती दिनों में जब संघर्ष कर रहे थे तो महमूद ने ही उन्हें लंबे समय तक अपने घर पर आसरा दिया था।  इतना ही नहीं उन्हें  फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' में लीड हीरो के तौर पर काम दिया। उस फिल्म के दौरान महमूद और अरुणा ईरानी का रोमांस भी चल रहा था। इसलिए अमिताभ बच्चन हीरोइन अरुणा ईरानी का हाथ पकड़ने में बहुत शरमाते थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed