फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

43 साल पहले 'रियल पैडमैन' ने देखी आखिरी फिल्म, अब अपनी जिंदगी पर बनी मूवी देख रो पड़े

Fri, 09 Feb 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
arunachalam muruganantham watch padman and share his experience
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पैडमैन' आज रिलीज हो गई। अरुणाचलम मुरुगनंथम की असल जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने के लिए अक्षय कुमार ने कड़ी मेहनत की है। जब अरुणाचलम ने इस फिल्म को देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक आए।

arunachalam muruganantham watch padman and share his experience
अरुणाचलम

फिल्म से पहले ट्विंकल खन्ना अरुणाचलम पर एक किताब 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' भी लिख चुकी थीं। जब ट्विंकल ने अरुणाचलम को बताया कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहती हैं तो वो एक बार में राजी नहीं हुए थे। अरुणाचलम की हां के लिए ट्विंकल को 9 महीने इंतजार करना पड़ा था।

arunachalam muruganantham watch padman and share his experience
अरुणाचलम

अरुणाचलम ने बताया कि वो ज्यादा फिल्म नहीं देखते हैं। उनके पास फिल्म देखने का समय नहीं रहता है। अरुणाचलम ने यह भी बताया कि उन्होंने आखिरी फिल्म 1975 में अपने पिता के साथ 'शोले' देखी थी। अब 43 साल बाद उन्होंने अपने ऊपर आधारित फिल्म 'पैडमैन' देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
arunachalam muruganantham watch padman and share his experience
अरुणाचलम

अरुणाचलम ने बताया, 'मैं यह देखाना चाहता हूं कि मेरी पत्नी फिल्म देखने के बाद कैसा रिएक्शन देगी। क्योंकि आज मैं जो कुछ भी हूं वो उसी की वजह से हूं।' एक इंटरव्यू में अरुणाचलम ने बताया, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस विषय पर फिल्म बनेगी। क्योंकि जब मैं इस मिशन पर काम कर रहा था तो लोगों से बात करने से भी डरता था।'

विज्ञापन
arunachalam muruganantham watch padman and share his experience
अक्षय कुमार

अरुणाचलम को हमेशा यह डर रहता था कि इस बारे में बात करने पर कहीं कोई उनकी पिटाई ना कर दे। बता दें कि इस विषय पर आजतक कोई फिल्म नहीं बनी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय ने भी कहा था कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस विषय पर फिल्म बन रही है। हॉलीवुड में भी इसपर कोई फिल्म या डॉक्युमेंट्री नहीं बनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed