फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: जब 'रामायण' के रावण ने हेमा मालिनी को जड़े थे 20 थप्पड़, क्या आपको पता है यह किस्सा

Mon, 10 Oct 2022 06:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 10 Oct 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Arvind Trivedi Death Anniversary ramanand sagar ramayan fame ravan took 20 retakes to slap hema malini in film
अरविंद त्रिवेदी, हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' पर आज तक कई टीवी सीरियल्स बने हैं लेकिन रामानंद सागर की 'रामायण' की बात कुछ अलग है। टीवी पर प्रसारित हुए इस धारावाहिक में जितनी लोकप्रियता राम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल को मिली है, उतनी ही चर्चा रावण बने अरविंद त्रिवेदी की हुई थी, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अपने किरदार में जान फूंक देने का काम किया था। लेकिन यह भी सच है कि अरविंद त्रिवेदी ने 'रामायण' के अलावा भी कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था। इसी वजह से सिनेमा जगत में उनके किस्से काफी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अवरिंद त्रिवेदी ने हेमा मालिनी को 20 थप्पड़ मारे थे। आइए आज थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इस किस्से के बारे में बताते हैं। 

Arvind Trivedi Death Anniversary ramanand sagar ramayan fame ravan took 20 retakes to slap hema malini in film
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या हुआ था उस दिन
दरअसल, 70 के दशक में बनी फिल्म 'हम तेरे आशिक हैं' में हेमा मालिनी और जितेंद्र की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में अरविंद त्रिवेदी ने भी काम किया था और उनका हेमा मालिनी के साथ एक सीन था। इस सीन में उन्हें हेमा मालिनी को एक जोरदार थप्पड़ मारना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। हेमा मालिनी को थप्पड़ मारने में अरविंद को काफी झिझक हो रही थी क्योंकि तब तक हेमा एक सुपरहिट एक्ट्रेस बन चुकी थीं क। इसी वजह से इस सीन के लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 20 रीटेक हुए थे।  

Arvind Trivedi Death Anniversary ramanand sagar ramayan fame ravan took 20 retakes to slap hema malini in film
अरविंद त्रिवेदी, हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर के बेटे ने किया था खुलासा 
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में इस किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने उन्हें (अरविंद को) गुजराती मंच से लिया था। वह एक शानदार अभिनेता थे, लेकिन वह अपने भाई की छाया में रहना ही पसंद करते थे। उन्होंने फिल्म हम तेरे आशिक हैं में हेमा मालिनी के साथ काम किया था। इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ उनका एक सीन था जिसमें उन्हें हेमा को थप्पड़ मारना था। उन्होंने इसे करने के लिए 20 टेक लिए थे। बाद में अभिनेत्री और मैंने उनसे कहा कि उन्हें यह भूल जाना चाहिए कि वह एक बहुत बड़ी स्टार हैं और सीन पूरा करना चाहिए। फिर उन्होंने इस सीन को किया था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arvind Trivedi Death Anniversary ramanand sagar ramayan fame ravan took 20 retakes to slap hema malini in film
अरविंद त्रिवेदी, अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मिला था रावण का किरदार
मध्य प्रदेश में जन्में अरविंद त्रिवेदी ने गुजराती फिल्मों में ज्यादा काम किया था। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला था कि रामानंद सागर 'रामायण' बना रहे हैं तो वह तुरंत ही गुजरात से मुंबई की ओर निकल पड़े थे। उन्होंने इस धारावाहिक में 'केवट' के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। उन दिनों रावण के रोल के लिए अमरीश पुरी पहली पसंद थे। लेकिन जैसे ही रामानंद सागर ने अरविंद त्रिवेदी की बॉडी लैंग्वेज और एटीट्यूड देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने  तुरंत ही अभिनेता को  रावण के रोल के लिए साइन कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed