फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Bail: आर्यन खान के समर्थन में आईं पूजा बेदी, कहा- सेलिब्रिटी और उनके बच्चे भी हैं इंसान

Fri, 29 Oct 2021 12:57 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 29 Oct 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Bail: Pooja Bedi Comes Out in Aryan Khan’s Support,actress said celebrities and their children are also human being
पूजा बेदी- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान ड्रग मामले में पूरा बॉलीवुड शाहरुख खान के साथ खड़ा नजर आया। ऐसे में जब हाई कोर्ट से आर्यन खान की जमानत याचिका को स्वीकार लिया गया है, तब से ही बॉलीवुड सिलेब्स में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी और ये सिलेब्स पहले न्यान न मिलने की निंदा करते भी नजर आ रहे हैं। हाल में ही अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने खुलकर आर्यन का समर्थन किया है और उन सभी की निंदा की, जिन्होंने आर्यन पर मानसिक हमला किया। पूजा ने इस मामले पर कहा कि ऐसे मामलों पर जमानत के लिए कुछ नियम होने चाहिए। आर्यन को जेल में हार्ड कोर क्रिमिनल के बीच डाल दिया गया। इतना ही नहीं उसकी जमानत को बार बार रिजेक्ट भी किया गया जैसे वह कोई बड़ा क्रिमिनल हो। चलिए जानते हैं मीडिया से बाद करते हुए पूजा बेदी ने क्या कहा।

Aryan Khan Bail: Pooja Bedi Comes Out in Aryan Khan’s Support,actress said celebrities and their children are also human being
पूजा बेदी- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सेलेब्स और उनके बच्चे इंसान ही हैं
मीडिया से रूबरू होते हुए पूजा ने कहा कि 'आर्यन को हार्ड कोर क्रिमिनल के साथ रहने पर मजबूर कर दिया, जबकि उसे दोषी ठहराने के लिए सबूत नहीं थे। ऐसे मामलों में जमानत का प्रवधान होने के बाद भी मीडिया ने उसकी छवि को नकारात्मकता के साथ दिखाया। ये इन सभी के लिए शर्म की बात है जिन्होंने भीड़ में शामिल होकर ट्रोल किया। ये नहीं भूलना चाहिए कि सेलेब्स और उनके बच्चे हर किसी की तरह इंसान ही हैं। लेकिन उन्हें हमेशा निशाना बनाकर ट्रोल किया जाता है।

Aryan Khan Bail: Pooja Bedi Comes Out in Aryan Khan’s Support,actress said celebrities and their children are also human being
पूजा बेदी और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

युवाओं को सुरक्षा की जरूरत
पूजा ने आगे कहा कि आर्यन पर मीडिया, अधिकारियों और सिस्टम ने कोई दया नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, बिना सबूतों के हफ्तों तक, एक अपराधी की तरफ उसे जेल में रखा गया। ऐसे मामलों में जमानत का प्रवधान होने के बाद भी उसे सजा दी गई। पूजा ने आगे कहा कि युवाओं को समर्थन और सुरक्षा की जरूरत है। क्योंकि हमें देश के युवाओं को सुरक्षित रखने की जरूरत है। यहां तक की हमें युवाओं में अपने कानून और उसकी प्रक्रियाओं में विश्वास जगाने की जरूरत है। क्योंकि आर्यन को गलती से ज्यादा सजा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Bail: Pooja Bedi Comes Out in Aryan Khan’s Support,actress said celebrities and their children are also human being
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 3 अक्तूबर से आर्यन खान हिरासत में है। तमाम कानूनी दाव पेंच के बाद आर्यन खान को 29 अक्तूबर को जेल से रिहाई मिलने जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी को जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Aryan Khan Bail: Pooja Bedi Comes Out in Aryan Khan’s Support,actress said celebrities and their children are also human being
पूजा बेदी
पहले भी पूजा कर चुकी हैं आर्यन का समर्थन
एक्ट्रेस ने पहले भी आर्यन का साथ देते हुए ट्वीट कर कहा था कि अगर आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिले हैं तो फिर उस मासूम को जेल में क्यों रखा गया है। ऐसा करने से उसपर मानसिक रूप से प्रभाव पड़ेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed