{"_id":"67336c846f7e069ea700809d","slug":"aryan-khan-cousin-alia-chhiba-shared-childhood-photo-of-stardom-director-details-inside-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan: जन्मदिन पर सुर्खियों में आई आर्यन के बचपन की तस्वीर, देखकर पहचान पाना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan: जन्मदिन पर सुर्खियों में आई आर्यन के बचपन की तस्वीर, देखकर पहचान पाना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 12 Nov 2024 08:31 PM IST
सार
आर्यन खान की ममेरी बहन आलिया छिबा ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें आर्यन खान को पहचान पाना काफी मुश्किल है। यह फोटो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज यानी 12 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने शांत स्वभाव और फैशनेबल अंदाज से उन्होंने हाल के कुछ वर्षों में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। इस खास दिन पर सुबह से ही फैंस समेत उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
2 of 5
आलिया छिबा
- फोटो : इंस्टाग्राम- आलिया छिबा
आलिया छिबा ने साझा की तस्वीर
इस खास मौके पर उनकी ममेरी बहन आलिया छिबा ने अपनी इंस्टाग्राम पर आर्यन की एक अनदेखी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आर्यन को पहचान पाना काफी मुश्किल है। तस्वीर में वह टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। फोटो में वह नमिता छिबा से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
इस फिल्म में दिख चुके हैं आर्यन
आर्यन बचपन में शाहरुख की फिल्म में एक विशिष्ट भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। साल 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम में उन्होंने शाहरुख के बचपन का रोल किया था। हालांकि, इसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आए। अभिनय की दुनिया से दूर रहने के बाद भी उनकी लोकप्रियता फिल्मी हीरो जैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
निर्देशक के तौर पर करेंगे डेब्यू
अभिनय से ज्यादा आर्यन की दिलचस्पी लेखन और निर्देशन में है। वह जल्द ही स्टारडम नाम की वेब सीरीज से निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित यह शो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर केंद्रित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।