{"_id":"6170f37ebd05561fa6071986","slug":"aryan-khan-drug-case-here-is-what-court-said-while-denying-bail-of-shah-rukh-khan-son-aryan-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drug Case: आर्यन की जमानत याचिका खारिज करते हुए जज ने कहा- वो 'बड़े नेटवर्क' का हिस्सा, व्हाट्सएप चैट करती है गठजोड़ का इशारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drug Case: आर्यन की जमानत याचिका खारिज करते हुए जज ने कहा- वो 'बड़े नेटवर्क' का हिस्सा, व्हाट्सएप चैट करती है गठजोड़ का इशारा
Thu, 21 Oct 2021 03:04 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 21 Oct 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की बुधवार को जमानत याचिका फिर खारिज हो गई। 16 दिन में चौथी बार ऐसा हुआ जब कोर्ट ने शाहरुख के बेटे को बेल देने से इनकार कर दिया। एनसीबी की टीम ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं, गुरुवार को तीनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। आर्यन की जमानत के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।
आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला
- सभी तथ्य प्रथम दृष्टया दिखाते हैं कि आरोपी आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा ने एक-दूसरे के साथ साजिश में काम किया। जांच में ये पता चलता है कि सभी आरोपी एक ही धागे में जुड़े हुए हैं।
आर्यन खान
- फोटो : Social Media
- हालांकि आर्यन खान से कोई रिकवरी नहीं हुई है, लेकिन वो 'बड़े नेटवर्क' का हिस्सा जान पड़ता है। इस प्रकार, वे जब्त की गई दवाओं की पूरी मात्रा के लिए भी उत्तरदायी है। यानी की आर्यन को क्रूज पर ड्रग्स लिया जाएगा, इसकी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
- हालांकि आर्यन का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है, लेकिन उसके व्हाट्सऐप चैट से ये पता चलता है कि वो अवैध नशीली दवाओं की गतिविधियों में लिप्त था।
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
- अज्ञात व्यक्तियों के साथ आर्यन खान की व्हाट्सऐप चैट में 'थोक मात्रा' और 'हार्ड ड्रग' के बारे में बात की गई है।