बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने से अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना नाराज हैं। उन्होंने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। आर्यन खान के जेल में ही रहने पर ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी है और गुस्सा भी जताया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस पूरे मामले की तुलना कोरियन ड्रामा सीरीज स्किवड गेम से की है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज है। जिसमें कुछ लोगों को फंसाकर गेम खेला जाता है। गेम जीतने के लिए फंसाए गए लोगों को टास्क दिया जाता है। जो टास्क हारता है उसे मार दिया जाता है।
सोशल मीडिया: आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने पर गुस्से में ट्विंकल खन्ना, कहा- उसे जेल में सड़ाया जा रहा है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी और फिर जमानत नहीं मिलने पर ट्विंकल ने इस पूरे केस की तुलना इसी वेब सीरीज से की है। उन्होंने लिखा है कि हर खिलाड़ी को जीतने के लिए 10 मार्बल दिए गए। दूसरे प्रतियोगी से टास्क जीतकर मार्बल हासिल करना है। इस तरह सबसे मजबूत शख्स को रह तरह रहाने की कोशिश की जाती है।
उन्होंने लिखा है कि जब मैंने शाहरुख के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी की खबर पढ़ी तो मुझे लगा कि मेरे मार्बल भी खो गये हैं। उन्होंने लिखा कि आर्यन खान के दोस्त पर 6 ग्राम चरस थी। लेकिन आर्यन के पास कुछ बरामद नहीं हुआ था। फिर भी वह आर्थर रोड जेल में बंद है। उसे जेल में सड़ाया जा रहा है। इस तरह ट्विंकल खन्ना ने व्यंग्य भरे लहजे में अपनी पोस्ट में एनसीबी को निशाना बनाया है।
हालांकि, जहां ट्विंकल खन्ना ने आर्यन खान की गिरफ्तारी मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है। वहीं, अक्षय कुमार ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने आर्यन और शाहरुख खान को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
गौरतलब है कि 20 अक्तूबर को आर्यन की जमानत की अर्जी को मुंबई के सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दिया था। आर्यन को जमानत नहीं मिलने से पूरा खान परिवार मायूस है। पिता शाहरुख खान गुरुवार को बेटे से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल गये और करबी 16-18 मिनट तक बातचीत की। शाहरुख ने बेटे आर्यन से इंटरकॉम से बातचीत की। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई हस्तियों ने शाहरुख खान का हौंसला बढ़ाने के लिए समर्थन दिखाया था। शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर ऋृतिक रोशन तक कई दिग्गजों ने इस पूरे मामले में एनसीबी पर सवाल खड़े किये थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने तो यहां तक कहा था कि आर्यन को शाहरुख का बेटा होने की सजा मिल रही है।