जहाज पर ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सात अक्तूबर तक एनसीबी कस्टडी में रखा गया है। मुंबई की एक कोर्ट ने सोमवार को आर्यन खान सहित तीन आरोपियों की रिमांड सात अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इस बीच अब आर्यन खान और ड्रग छापेमारी केस में शामिल अन्य लोगों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
Aryan Khan Drug Case: फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा आर्यन खान का फोन, एनसीबी ने किया था ड्रग को लेकर हुई चैट का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेमस रेस्टोरेंट से मंगवाई बिरयानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल में बंद 23 वर्षीय स्टार किड को जेल में विज्ञान की कुछ किताबें भी दी गईं, जो आर्यन ने खुद हिरासत के दौरान मांगी थी। इसके अलावा एनसीबी ने आर्यन के लिए मुंबई के सबसे फेमस रेस्टोरेंट से बिरयानी भी मंगवाई। इससे पहले जब शाहरुख और गौरी बेटे आर्यन से मिलने के लिए पहुंचे थे तो वो उनके लिए बर्गर लेकर पहुंचे थे, लेकिन अब खुद एनसीबी भी आर्यन खान की खातिरदारी में जुट गई है। टाउन के सबसे फेमस रेस्टोरेंट से उनके लिए बिरयानी मंगवाई गई।
क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद हुआ खुलासा
ड्रग केस में आर्यन खान का नाम पहली बार तब सामने आया जब 2 अक्टूबर को गोवा के लिए जाने वाले एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान सभी को 3 अक्टूबर को 22 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया और पूछताछ की गई। इसके एक दिन बाद ही आर्यन और दो अन्य को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
7 अक्टूबर तक हिरासत में रहेंगे आर्यन
रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन जांच अधिकारियों को सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने चार पेज का बयान दिया है। आर्यन 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे, जबकि ड्रग ब्यूरो 11 अक्टूबर तक हिरासत बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस मामले में छानबीन करते हुए एनसीबी ने मंगलवार रात मुंबई के पवई इलाके से एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया और ड्रग्स जब्त किया।
मामले में अब तक 16 लोग गिरफ्तार
इसके अलावा एनसीबी कल रात से बांद्रा, जुहू और गोरेगांव में छापेमारी कर रही है और अब तक इस मामले में कुल 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। NCB के मुताबिक मामले में तीन व्यक्तियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS एक्ट) की धारा 8C, 20B, 27 (किसी भी मादक दवा या मनोदैहिक पदार्थ के सेवन के लिए दंड) और 35 (दोषपूर्ण मानसिक स्थिति का अनुमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।