{"_id":"61776338272adf455f63e1fc","slug":"aryan-khan-drugs-case-aryan-khan-will-get-bail-today-bombay-high-court-to-hear-bail-plea-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs Case: जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगी बॉम्बे हाई कोर्ट, भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs Case: जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगी बॉम्बे हाई कोर्ट, भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी रहेंगे मौजूद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान, मुकुल रोहतगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई क्रूज ड्रग्स छापेमारी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार यानी आज सुनवाई होगी। मामले सुनवाई के दौरान भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी मौजूद रहेंगे। आर्यन खान ने 20 अक्टूबर को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले मामले में दायर की गई याचिका को विशेष अदालत ने खारिज करते हुए आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी थी।
विशेष अदालत द्वारा 20 अक्टूबर को उसकी याचिका खारिज करने के बाद, वकील सतीश मानेशिंदे की कानूनी टीम ने मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया। इसके बाद अदालत मंगलवार, 26 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करने के लिए सहमत हुई। मामले में आर्यन के वकील ने पहले कहा था कि, "हमने अदालत से कहा कि मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से होनी चाहिए, लेकिन न्यायाधीश ने इनकार कर दिया।"
Drugs on cruise ship case | I will appear for Aryan Khan in his bail matter today in Bombay High Court: Mukul Rohatgi, Former Attorney General of India
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान की जमानत याचिका क्रमांक 57 पर सूचीबद्ध है। जबकि अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका क्रमांक 64 पर सूचीबद्ध है। इस बीच उच्च न्यायालय में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आर्यन खान सहित मामले के सभी आरोपियों की जमानत का विरोध करेगा।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : PTI
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की जमानत अर्जी को मजिस्ट्रेट अदालत और विशेष एनडीपीएस अदालत दोनों द्वारा खारिज करने के बाद आर्यन खान अब तीन सप्ताह से ज्यादा समय से हिरासत में है। इसी बीच शाहरुख खान 21 अक्टूबर को पहली बार अपने बेटे से मुंबई के आर्थर रोड जेल में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को मुंबई क्रूज रेव पार्टी में एक छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के दौरान उन्होंने 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। हालांकि, इस दौरान आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी इस मामले में अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच मामले में एनसीबी की जांच भी जारी है। इससे पहले आर्यन खान के मोबाइल फोन पर मिले व्हाट्सएप चैट के आधार पर अभिनेत्री अनन्या पांडे को पिछले हफ्ते दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।