फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज आएगा फैसला, फिलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में है बंद

Wed, 20 Oct 2021 08:47 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 20 Oct 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Aryan Khans bail plea will be decided today currently lodged in Mumbai's Arthur Road Jail
आर्यन खान - फोटो : PTI

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत याचिका पर मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत आज यानी बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी। मामले में इससे पहले 14 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान जज वीवी पाटिल की कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने दशहरा और सप्ताहांत के चलते 20 अक्टूबर को आदेश सुनाने की घोषणा की थी।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख के 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई तट पर कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान  गिरफ्तार किया था। इसक बाद 7 अक्टूबर को कोर्ट ने आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वह फिलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। आर्यन खान के साथ एजेंसी ने सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में विदेशी नागरिकों और कथित ड्रग तस्करों सहित कुल बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Aryan Khan Drugs Case: Aryan Khans bail plea will be decided today currently lodged in Mumbai's Arthur Road Jail
आर्यन खान - फोटो : PTI

आर्यन खान के साथ गिरफ्तार लोगों में मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, गोमित चोपड़ा, नूपुर सतीजा और विक्रांत छोकर के नाम शामिल हैं। मामले में जांच कर रही एजेंसी के अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने छापेमारी के दौरान 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। 

Aryan Khan Drugs Case: Aryan Khans bail plea will be decided today currently lodged in Mumbai's Arthur Road Jail
आर्यन खान - फोटो : PTI

वहीं, आर्यन खान की जमानत याचिका में उनके वकील ने कहा कि वह "निर्दोष है और उसने कोई अपराध नहीं किया है। याचिका में यह भी कहा गया है कि यह एक स्वीकृत स्थिति है कि आर्यन खान से कोई वसूली नहीं हुई है और एनसीबी के कब्जे में उसके खिलाफ कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Aryan Khans bail plea will be decided today currently lodged in Mumbai's Arthur Road Jail
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तरफ एनसीबी ने अदालत में आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि उसने ड्रग्स का सेवन किया और व्हाट्सएप चैट के आधार पर वह "अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट" का हिस्सा था। एनसीबी ने कहा कि आर्यन बड़ी मात्रा में ड्रग्स का कारोबार करता था और उसके फोन से बरामद चैट में पैसे के लेन-देन के सबूत थे।

विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Aryan Khans bail plea will be decided today currently lodged in Mumbai's Arthur Road Jail
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इससे पहले आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट से कहा था कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो ये बताते हैं कि आर्यन काफी सालों से प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन कर रहा है। इतना ही नहीं उसने दूसरे देशों में भी नशा किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed