फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Bail Plea: जेल में मनेगी आर्यन खान की दीवाली? 29 अक्तूबर तक हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत तो फंसेगा पेंच

Mon, 25 Oct 2021 10:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 25 Oct 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Aryan khan might spend his days in jail during diwali if did not get bail from high court before 29 october
आर्यन खान, शाहरुख, गौरी, सुहाना, अबराम - फोटो : सोशल मीडिया

क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान जेल में बंद है। 26 अक्तूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। अब तक आर्यन की जमानत याचिका स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट और सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है। शाहरुख खान और आर्यन के वकील लगातार कोशिश में है कि आर्यन को जल्द से जल्द जमानत मिल जाए लेकिन ये इतना आसान नहीं है। अगर चार दिनों में यानि 29 अक्तूबर तक कोर्ट जमानत पर कोई फैसला नहीं देता है तो आर्यन को करीब 15 नंवबर तक जेल में ही रहना पड़ सकता है।



ऐसा हुआ तो 15 नवंबर तक जेल में रहेगा आर्यन

ऐसे में वह दीवाली में अपने घर नहीं जा पाएगा। 20 अक्तूबर को एनडीपीएस कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद इसी दिन हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। ऐसे में अगर 29 अक्तूबर तक कोर्ट आर्यन को जमानत नहीं देता है तो उसे 15 नंवबर तक जेल में ही रहना होगा। 

Aryan khan might spend his days in jail during diwali if did not get bail from high court before 29 october
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कोर्ट शुक्रवार 29 अक्तूबर तक खुला है। इसके बाद 30, 31 को शनिवार और रविवार की बंदी है। वहीं 1 नवंबर से 15 नवंबर तक दीवाली की छुट्टियों के चलते जज मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में अगर पहले फैसला नहीं आता है तो आर्यन को इस बार घर नहीं बल्कि जेल में ही दीवाली मनानी होगी।

Aryan khan might spend his days in jail during diwali if did not get bail from high court before 29 october
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को कोर्ट में केस की फाइलिंग होती है और सुनवाई के आसार कम ही रहते हैं। हालांकि जज अगर अंतिम मिनट में फैसला लें तो स्पेशल कोर्ट सुनवाई कर सकता है। अब अगर इसमें आर्यन की जमानत याचिका खारिज होती है तो उसे अब सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan khan might spend his days in jail during diwali if did not get bail from high court before 29 october
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

एक संभावना ये भी जताई जा रही है कि एनडीपीएस कोर्ट की तरह हाईकोर्ट 15 नवंबर तक जमानत पर फैसला सुरक्षित रखे। हालांकि ऐसा होने की उम्मीद कम है। दरअसल दीवाली के बाद जजों के रोस्टर चेंज होंगे और फिर कोई नए जज बेंच पर आए तो उनके सामने फिर से सारी दलीलें रखी जाएं ऐसा संभव नहीं है। या तो हाईकोर्ट जमानत को मंजूरी दे सकता है या फिर इसे खारिज कर सकता है इसकी ही उम्मीद ज्यादा है।

विज्ञापन
Aryan khan might spend his days in jail during diwali if did not get bail from high court before 29 october
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

धारा 21 के तहत नियम है कि जमानत के फैसलों को बहुत दिन तक नहीं रोका जा सकता है। इसमें कोर्ट को जल्दी फैसला सुनाना बहोता है। अगर हाईकोर्ट से आर्यन को राहत नहीं मिलती है तो ये मामला फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचेगा। कोर्ट की 1 नवंबर से 7 नंवबर तक छुट्टी है। ऐसे में छुट्टियों में भी आर्यन की जमानत याचिका की सुनवाई के मौके दिख रहे हैं। हाईकोर्ट से जमानत खारिज होते ही ऑर्डर की कॉपी लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगानी होगी। अगर सुप्रीम कोर्ट को ये मामला महत्वपूर्ण लगता है तो स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed