फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: प्रेग्नेंसी की खबरों पर बिपाशा बसु ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जरा सा वजन बढ़ जाता है तो...

Mon, 25 Oct 2021 10:04 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 25 Oct 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Bipasha basu opened about pregnancy rumour says my pregnancy will be there until people see me with baby
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

देश में आज के वक्त में भी शादी के बाद महिलाओं को लेकर प्रेग्नेंसी के सवाल किए जाते हैं। चाहे वो कोई आम महिला हो या फिर बॉलीवुड अभिनेत्री, शादी के कुछ साल बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगती हैं। अब तक कई अभिनेत्रियों को लेकर ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं और बिपाशा बसु भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से चार साल पहले शादी की थी और अब तक कई बार उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ चुकी हैं।



प्रेग्नेंसी पर बोलीं बिपाशा बसु

अब हाल ही में इस पर बात करते हुए बिपाशा ने कहा कि, 'अगर किसी शादीशुदा महिला का जरा सा वजन बढ़ जाता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो मां बनने वाली है'। बिपाशा ने कहा कि, 'मेरे लिए परिवार सब कुछ है और मुझे पता है कि वजन बढ़ने के कारण अक्सर मेरी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठते हैं'। बिपाशा ने कहा कि भले ही वह ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन उनका वजन भी बढ़ सकता है।

Bipasha basu opened about pregnancy rumour says my pregnancy will be there until people see me with baby
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram/bipashabasu

बिपाशा ने कहा कि, 'मैं जानती हूं कि मैं फिटनेस की अंबेसडर हूं लेकिन कभी कभी ऐसा वक्त भी आता है जब मैं थोड़ा आगे बढ़ती हूं और जिंदगी खुलकर जीती हूं। इसका मतलब ये नहीं है कि मैं अस्वस्थ हो रही हूं, लेकिन जब तक लोग मुझे सच में एक बच्चे के साथ नही देख लेंगे हमेशा अनुमान लगाते रहेंगे'।

Bipasha basu opened about pregnancy rumour says my pregnancy will be there until people see me with baby
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram

बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से कुछ समय डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के बाद से बहुत बार ऐसी खबरें आईं की बिपाशा मां बनने वाली हैं। हालांकि हर बार इन खबरों को नकार दिया गया। वहीं बिपाशा और करण की गोद में एक बच्चे को देखकर फैंस हैरान भी रह गए थे लेकिन बाद में उन्होंने बताया था कि ये बच्चा उनके दोस्त का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha basu opened about pregnancy rumour says my pregnancy will be there until people see me with baby
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

राज गर्ल ने कहा कि, 'लोग मेरे परिवार के लिए अच्छी चीज ही मनाते हैं, अगर ये होना होगा तो हो जाएगा। जो लोग अनुमान लगाते रहते हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा तो नहीं है कि वो लोग मेरे बारे में कुछ बुरा कह रहे हैं, हां मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं तो ये उनके लिए थोड़ी दुख की बात है'।

विज्ञापन
Bipasha basu opened about pregnancy rumour says my pregnancy will be there until people see me with baby
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram

बिपाशा पिछली बार फिल्म 'डेंजरस' में नजर आईं थीं। वो काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।  बिपाशा ने कहा कि मैंने लंबे समय से फिल्मों में नहीं काम किया। कोरोना ने मेरे दिमाग में रोक लगा दी है। मैं किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थी। मैं कोई स्क्रिप्ट भी ना सुन रही थी और ना ही लिख रही थी लेकिन अब मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed