सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Aryan Khan: आर्यन ने बताया कैसा था एड देखने के बाद माता-पिता का रिएक्शन, किंग खान-गौरी ने की यह खास रिक्वेस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 08:18 AM IST
विज्ञापन
Aryan Khan opens about parents Shah Rukh Khan Gauri first reaction after watching his first ad
गौरी खान-आर्यन-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। आर्यन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। मीडिया की नजरों में हमेशा बने रहने वाले आर्यन खान के लाडले इन दिनों अपने पिता के साथ किए गए विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में हैं। जहां इंडस्ट्री के कलाकार किंग खान के साथ काम कर कुछ सीखने के लिए तरसते हैं, वहीं आर्यन खान का अपने पिता के साथ काम करने का अनुभव कैसा था और उनके माता-पिता ने विज्ञापन पर क्या रिएक्शन दिया यह उन्होंने खुद बताया।

Trending Videos
Aryan Khan opens about parents Shah Rukh Khan Gauri first reaction after watching his first ad
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने हाल ही में पहली बार एक-साथ काम किया। दरअसल, आर्यन खान ने एक स्ट्रीटवियर ब्रांड के विज्ञापन में अपने पिता को निर्देशित किया, जो दोनों के लिए ही एक खास अनुभव था। आर्यन खान के मुताबिक यह उनके लिए सीखने का अनुभव था। हाल ही में एक इंटरव्यू में, आर्यन से पूछा गया कि क्या उनके पिता के साथ टीम बनाना चुनौतीपूर्ण था, तो उन्होंने जवाब दिया कि शाहरुख सेट पर बहुत आराम से काम करते हैं, जिससे सब आसान हो जाता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan opens about parents Shah Rukh Khan Gauri first reaction after watching his first ad
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान ने बताया, 'मेरे पिता के साथ काम करना कभी भी चुनौतीपूर्ण नहीं होता है क्योंकि अपने अनुभव और समर्पण के साथ वह सेट पर हर किसी का काम आसान कर देते हैं। वह पूरे क्रू को भी सहज महसूस कराते हैं और सभी के लिए जबर्दस्त सम्मान रखते हैं। जब वह सेट पर होते हैं तो मैं हमेशा और ज्यादा ध्यान देता हूं इसलिए मैं और भी बहुत कुछ सीखता हूं।' 
SS Rajamouli: राजामौली को नहीं मिली थी मोहनजोदड़ो जाने की अनुमति, खास अपील के बाद याद किया PAK से जुड़ा किस्सा

Aryan Khan opens about parents Shah Rukh Khan Gauri first reaction after watching his first ad
आर्यन खान - फोटो : social media

आर्यन खान ने कहा कि शाहरुख खान ने भी प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों की तरह विज्ञापन के लिए अपने इनपुट दिए और मैंने शूटिंग के लिए उनके विचारों को सुना भी। वह बोले, 'बेशक, उन्होंने और प्रोजेक्ट में शामिल सभी ने किसी न किसी तरह से अपना इनपुट दिया। मेरे ख्याल से कम से कम उन्हें सुनना तो जरूरी है क्योंकि फिल्म निर्माण एक सहयोगी प्रयास है। यदि मेरे पिता का इनपुट मेरे से अलग है, और यदि दोनों सही लगते हैं, तो आप किसी भी विज्ञापन को हमेशा दोनों तरीकों से शूट कर सकते हैं।'

विज्ञापन
Aryan Khan opens about parents Shah Rukh Khan Gauri first reaction after watching his first ad
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान से पूछा गया कि विज्ञापन देखने के बाद शाहरुख और गौरी ने क्या रिएक्शन दिया था, तो इस पर स्टार किड ने बड़ी ही मुखरता से जवाब दिया। आर्यन बोले, 'अगर यह बिक जाता है, तो उन्होंने मुझे कलेक्शन से कुछ हिस्सों को उनके लिए अलग रखने के लिए कहा। मैं अभी भी उनकी रिक्वेस्ट पर विचार कर रहा हूं।' आर्यन खान अपना करियर निर्देशन और स्क्रिप्ट राइटिंग की दुनिया में ही बनाना चाहते हैं। वहीं अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता  फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'जवान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली है।
PS-2: भाई की फिल्म पीएस-2 देखकर कैसा था सुपरस्टार सूर्या का रिएक्शन, कार्ति ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed