सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kangana Ranaut: 'आपको मुझसे डरना चाहिए', फिर पैपराजी की क्लास लगाती नजर आईं कंगना रणौत!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 30 Apr 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut warns paparazzi said if you are intelligent then you should be scared of me video goes viral
कंगना रणौत - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही, वह पैपराजी के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते रखती हैं। अक्सर पैपराजी कंगना को एयरपोर्ट पर स्पॉट करते हैं। उस दौरान वह कुछ ऐसा कह जाती हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। हाल ही में कंगना एक बार फिर से एयरपोर्ट पर नजर आईं। बातचीत के दौरान पैपराजी ने कंगना से कहा कि उन्हें अभिनेत्री से बात करते हुए डर लगता है। इस पर कंगना ने मजेदार जवाब दिया।

Trending Videos
Kangana Ranaut warns paparazzi said if you are intelligent then you should be scared of me video goes viral
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एयरपोर्ट पर कंगना ने पैपराजी के साथ बात की। इस दौरान कंगना सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने गले में स्टोन का नेकलेस पहना हुआ था और ब्लैक सनग्लासेस लगाए थे। साथ ही स्टाइलिश ब्राउन बैग कैरी करते हुए कंगना ने अपना लुक कंप्लीट किया।

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने हिट नहीं बल्कि फ्लॉप फिल्मों की लगाई लाइन, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut warns paparazzi said if you are intelligent then you should be scared of me video goes viral
कंगना रणौत - फोटो : social media

कंगना ने पैपराजी से बात करते हुए कहा, 'अगर आपको लग रहा है कि मैं इतनी तैयार होकर कहां जा रही हूं तो बता दूं कि मैं हरिद्वार जा रही हूं। वैसे आपने पूछा तो नहीं, पर मैंने सोचा कि मैं बता देती हूं कि मैं इतना सज धज कर कहां जा रही हूं। मैं गंगा आरती करने जा रही हूं। कल केदारनाथ जाऊंगी। बस आपकी जानकारी के लिए बता रही हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Rakhi Sawant: मोहम्मद दानिश की शादी में शामिल हुईं राखी सावंत ने किया पति को याद, कहा- आदिल होते जरूर पीटते

Kangana Ranaut warns paparazzi said if you are intelligent then you should be scared of me video goes viral
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की इन बातों को सुनकर एक पैपराजी ने उनसे कहा कि हमें आपसे डर लगता है बात करने में। इस पर कंगना ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि लगना ही चाहिए। अगर, आप समझदार हैं तो आपको बिल्कुल डर लगना चाहिए। इसके बाद वह हंसते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। वहीं कंगना के इस वायरल वीडियो पर फैंस का कहना है कि वह बातों-बातों में करण जौहर और उन सभी लोगों को चेतावनी दे रही थीं, जो अभिनेत्री से पंगा लेते हैं।

Akshya Kumar: दुबई में बन रहे हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे अक्षय कुमार, निर्माण में अभिनेता ने रखी ईंट

विज्ञापन
Kangana Ranaut warns paparazzi said if you are intelligent then you should be scared of me video goes viral
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो कंगना रणौत अगली बार फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद कर रही हैं। फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Salman Khan: 'दुबई सुरक्षित...भारत में समस्या है', जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान ने तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed