शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक विज्ञापन के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। खास बात यह है कि उन्होंने अपना डेब्यू पिता के साथ किया है। यह एड एक स्ट्रीटवियर ब्रांड का था, जिसके लिए उन्होंने किंग खान को निर्देशित किया।
Aryan Khan: शाहरुख खान के साथ काम करने का कैसा रहा अनुभव? बेटे आर्यन ने उठाया राज से पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बारे में एक इंटरनेशनल मैगजीन से बात करते हुए आर्यन ने कहा कि अपने पिता के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण नहीं रहा, क्योंकि अपने अनुभव और समर्पण से वह सेट पर सबका काम आसान कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख पूरे क्रू को भी सहज महसूस कराते हैं और सभी के लिए जबरदस्त सम्मान रखते हैं। आर्यन के अनुसार, जब वह सेट पर होते हैं तो हमेशा अतिरिक्त ध्यान देना सुनिश्चित करते हैं, इसलिए वह कुछ भी सीखने से नहीं चूकते।
Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने हिट नहीं बल्कि फ्लॉप फिल्मों की लगाई लाइन, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
आगे जब पूछा गया कि क्या शाहरुख खान ने कोई इनपुट दिया है, तो आर्यन ने खुलासा किया कि हां उन्होंने ऐसा किया और प्रोजेक्ट में शामिल सभी लोगों ने भी अपना इनपुट दिया। उनके अनुसार, फिल्ममेकिंग सभी के प्रयासों से होती है, ऐसे में हमें सबकी बातें सुननी चाहिए।
Rakhi Sawant: मोहम्मद दानिश की शादी में शामिल हुईं राखी सावंत ने किया पति को याद, कहा- आदिल होते जरूर पिटते
बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें लिखना और कैमरे के पीछे रहना अधिक पसंद है। उन्होंने हाल ही में एक वेब सीरीज की स्क्रिप्ट कंप्लीट की है, जिसका निर्देशन वह जल्द ही शुरू करने वाले हैं। वहीं. शाहरुख खान की बात करें तो अभिनेता पठान के बाद जवान में नजर आने वाले हैं।
Salman Khan: 'दुबई सुरक्षित...भारत में समस्या है', जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान ने तोड़ी चुप्पी
बताया जा रहा है कि फिल्म में वह डबल रोल में दिखेगे। इसका निर्देशन मशहूर तमिल डायरेक्टर एटली कुमार कर रहे हैं। जून के महीने में इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इस फिल्म के बाद वह डंकी में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। किंग खान की यह फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Salman Khan: 'मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी', रिलेशनशिप पर खुलकर बोले सलमान खान

कमेंट
कमेंट X