बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करती हैं। इसके साथ ही वह अक्षय कुमार और अपने बच्चों के बारे में भी कुछ बातें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। अब एक बार फिर ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- खूबसूरती विरासत में मिली है
पिछले दिनों ट्विंकल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसमें उन्होंने अपने खाना बनाने की कमी के बारे में बताया। साथ ही कोरोना काल में लगे लॉक डाउन के बारे में भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि कोरोना महामारी के चलते जब लॉकडाउन लगा था, तब उनकी बेटी नितारा को हर दिन सिर्फ पीनट बटर सैंडविच ही खिलाया गया था। उस समय उनके पति अक्षय कुमार ने घर पर खाना बनाने से इनकार कर दिया था।
Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने हिट नहीं बल्कि फ्लॉप फिल्मों की लगाई लाइन, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
अब हाल ही में, ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में युवा ट्विंकल को राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच बैठे हुए देखा जा सकता है। सीक्वेंस आउटफिट में ट्विंकल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल ने इसके कैप्शन में लिखा, 'और इंटरनेट आज इसे पेश करता है।'

अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ट्विंकल को खूबसूरती विरासत में मिली है। दोनों माता-पिता कितने प्यारे लग रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह पुरानी तस्वीर बहुत कुछ याद दिला देती है। तीनों कितने प्यारे लग रहे हैं।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेहद ही प्यारी तस्वीर।’
Salman Khan: क्या सलमान ने कभी किसी को फिल्म से निकाला? दबंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी, 2001 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम नितारा है, जिसका जन्म 2012 में हुआ था। ट्विंकल और अक्षय की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है और दोनों अक्सर मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं।
