फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti-Raghav Reception: एक नहीं तीन रिसेप्शन पार्टी देंगे परी-राघव? ये हस्तियां होंगी शामिल

Mon, 25 Sep 2023 08:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Sep 2023 08:48 AM IST
विज्ञापन
As Per Reports Parineeti Chopra and Raghav Chadha to have two receptions in Mumbai and Delhi
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि, अभी तक इनकी शादी के कार्यक्रम की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मगर, राघव और परी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें राघव ब्लैक कलर के सूट-बूट में नजर आ रहे हैं तो परी गुलाबी रंग की साड़ी में सिंदूर और अन्य मेकअप के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह तस्वीर इनके रिसेप्शन की बताई जा रही है। ऐसे में इनके फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या अब रिसेप्शन पार्टी नहीं होगी? आइए जानते हैं...

As Per Reports Parineeti Chopra and Raghav Chadha to have two receptions in Mumbai and Delhi
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परी और राघव चड्ढा की शादी के बाद उदयपुर में ही शाम को एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई। शादी में आए सभी मेहमान इसमें शामिल हुए। मगर, इसके अलावा अभी रिसेप्शन पार्टी होनी बाकी है, वह भी एक नहीं, बल्कि कपल दो रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि परिणीति-राघव एक रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में रखेंगे, वहीं दूसरी पार्टी मुंबई में रखी जाएगी।
Raghav Juyal Interview: घरवालों की मार ने मुझे बना दिया एक्टर, उत्तराखंड की संस्कृति ही मेरी पहचान

As Per Reports Parineeti Chopra and Raghav Chadha to have two receptions in Mumbai and Delhi
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में राजनीतिक घराने की हस्तियां शामिल होंगी। वहीं, परिणीति अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबियों के लिए मुंबई में एक अलग रिसेप्शन पार्टी रखने वाली हैं। इसमें कई बड़ी फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है।
Actresses: एक ही एक्टर की मां तो कभी प्रेमिका की भूमिका में दिखीं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
As Per Reports Parineeti Chopra and Raghav Chadha to have two receptions in Mumbai and Delhi
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के ऑनलाइन वायरल हो चुके वेडिंग कार्ट के मुताबिक कपल एक रिसेप्शन पार्टी चंडीगढ़ में भी रखने जा रहे हैं। यह पार्टी 30 सितंबर को रखी जाएगी। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
As Per Reports Parineeti Chopra and Raghav Chadha to have two receptions in Mumbai and Delhi
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राघव और परिणीति की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई। इस भव्य शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा राजनीतिक घराने की कई और हस्तियां शामिल हुईं। वहीं खेल और फिल्म जगत के भी तमाम लोग शादी के गवाह बने। शादी के बाद परिणीति की विदाई विंटेज कार में हुई। 
South Directors: बॉलीवुड में सुपरहिट रहा इन साउथ निर्देशकों का आगाज, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed