फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक की नौकरी छोड़ बने थे सिंगर और अब हैं मोदी के मंत्री, चमड़ी उधेड़ने की धमकी देकर आए चर्चा में

Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
asansol violence babul supriyo shouted at crowd here is profile
बाबुल सुप्रियो

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा के बाद उन्होंने कुछ लोगों को चमड़ी उधेड़ने की धमकी दी जब वह लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। इससे पहले भी बाबुल सुप्रियो ने कई बार विवादित बयान दिया है।

asansol violence babul supriyo shouted at crowd here is profile
babul suprio - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले बाबुल सुप्रियो ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मुद्दे को उठाया था। बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दे। बाबुल सुप्रियो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि 'फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के वक्त यह फैसला किया गया था, मगर हम इस पर अमल नहीं कर पाए हैं। अगर हम पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करेंगे तो हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।'

asansol violence babul supriyo shouted at crowd here is profile

बाबुल सुप्रियो का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा जिले में हुआ था। 47 साल के बाबुल सुप्रियो के घर में शुरुआत से संगीत का माहौल था। उनके दादा बानिकांथा भी एक संगीतकार और गायक थे। स्कूली दिनों में बाबुल ने कई संगीत कॉम्पिटिशन जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
asansol violence babul supriyo shouted at crowd here is profile
babul supriyo

उन्होंने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में भी परफॉर्मेंस दी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन ऐसा नहीं है कि बाबुल सिंगर बनना चाहते थे। ग्रेजुएशन में कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में काम किया।

विज्ञापन
asansol violence babul supriyo shouted at crowd here is profile
babul supriyo - फोटो : self

बैंकिंग में जब बाबुल सुप्रियो का मन नहीं लगा तो उन्होंने सिंगिंग में करियर बनाने की सोची। 1992 में बाबुल सुप्रियो कोलकता से मुंबई पहुंचे यहां उन्होंने कल्याण जी से मुलाकात की और लाइव शो करने लगे। कई साल लाइव शो करने के बाद उन्हें पहचान मिली 2000 में आई ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के गाने 'दिल ने दिल को पुकारा' से।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed