बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का नाम संगीत की दुनिया में बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है। दौर कोई भी हो आशा के गाने लोगों के दिलों में एक नई उमंग भर देते हैं। आशा के कॉन्सर्ट का लोग बेसब्री से भी इंतजार करते हैं। गायिका अपने गानों से विदेश की धरती पर भी एक नई उत्साह भर देती हैं। अब हाल ही में, आशा ने खुलासा किया कि वह अपनी बहन लता मंगेशकर से अलग बनना चाहती थीं। तो चलिए जानते हैं कि गायिका ने क्या कहा है।
Asha Bhosle: 'एक गायिका के तौर पर मैं लता दीदी से अलग बनना चाहती थी', करियर में आगे बढ़ने पर बोलीं आशा भोसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा भोसले आठ सितंबर को अपने 90वें जन्मदिन की तैयारी कर रही हैं। इस दिन जहां वह अपने परिवार के सदस्यों से घिरी रहेंगी, वहीं वह इसका एक हिस्सा दुबई में एक मंच पर भी बिताएंगी। इस दिन आशा दर्शकों और संगीत के साथ अपना सारा समय गुजारेंगी। आशा ने सात दशकों में फास्ट ट्रैक और गजल से लेकर ठुमरी और कैबरे नंबरों तक हर चीज में अपनी आवाज दी हैं।
Sushmita Sen: दिल का दौरा पड़ने से सुष्मिता सेन को इस बात का हुआ था एहसास, बोलीं- आप ऐसे एपिसोड से...
हाल ही में, एक इंटरव्यू में आशा से पूछा गया कि किस चीज ने उन्हें अपने करियर की शुरुआत से ही अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। इसका जवाब देते हुए आशा कहती हैं, ‘मैं लता दीदी से अलग होना चाहती थी । अगर मैंने उनकी तरह गाया होता तो कोई मुझे काम नहीं देता। मुझे अपने करियर की शुरुआत में ही इसका एहसास हो गया था।’
Saif Ali Khan: विलेन से लेकर हीरो तक के किरदार में खूब फबे सैफ अली खान,अभिनेता की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
आशा ने आगे कहा, ‘मैं अपने गाए गानों और यहां तक कि अपनी आवाज के साथ भी प्रयोग करती रही। मेरी आवाज जाहिर तौर पर उनसे अलग थी, लेकिन मैंने उसे तेज बना दिया। वह धीरे-धीरे गाती थी, इसलिए मुझे पता था कि अगर मैंने भी वैसा ही किया तो यह काम नहीं करेगा।’
Luv Sinha: पापा ने इंडस्ट्री में की 'बड़े लोगों' की मदद, मुझे किसी ने काम नहीं दिया, छलका लव सिन्हा का दर्द
आशा ने हर तरह के गाना गाने के अपने अनुभव का खुलासा करते हुए कहा, ‘ईना मीना डीका और ऐसे अन्य गानों के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मैं हर तरह के गाने गा सकती हूं। जब मैं कोल्हापुर में रहती थी तो मैं बहुत सारे अंग्रेजी गाने सुनती थी, जिससे मुझे अपनी आवाज को कंपन करने या सीधे नोट्स मारने जैसी चीजें समझ आती थीं।’