अनिल कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 66 की उम्र में भी वह 35 के लगते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अभी भी कर रहे हैं। कुछ समय पहले अभिनेता की नाइट मैनेजर 2 आई है, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आए हैं। कल स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभी बड़े नेता और कई अभिनेताओं ने भी शिरकत की। इस रिसेप्शन में अनिल कपूर और पंकज त्रिपाठी भी शामिल हुए थे। रिसेप्शन के बाद अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की और नोट लिखा।
Anil Kapoor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 'एट होम रिसेप्शन' में शामिल हुए अनिल कपूर, अभिनेता ने जताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा, 'आज राष्ट्रपति भवन में मुझे उन महिलाओं और पुरुषों से मिलने का अविश्वसनीय अवसर मिला जो वास्तव में हमारे देश को चलाते हैं। हमारे शीर्ष नेतृत्व पर एक महिला इतनी विनम्र, गर्मजोशी भरा स्वागत करने वाली हैं कि आपको ऐसा लगता है जैसे आप उनको हमेशा से जानते हैं। उनका मार्गदर्शन करने वाले कुछ सबसे बुद्धिमान पुरुष और महिलाएं भी हैं जो मंत्री के रूप में काम करते हैं और पर्दे के पीछे से उनका समर्थन करते हैं। यह लोगों का सबसे निस्वार्थ समूह है जो उनकी रक्षा करते हैं और बदले में अपने देश की सेवा करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Sushmita Sen: दिल का दौरा पड़ने से सुष्मिता सेन को इस बात का हुआ था एहसास, बोलीं- आप ऐसे एपिसोड से...
अनिल कपूर ने आगे कहा, 'यह जानना विनम्र और संतुष्टिदायक था कि हमारा देश इतने मजबूत और सक्षम हाथों में है और मैं उन्हें कार्य करते हुए देखने का अवसर पाने के लिए बहुत आभारी हूं। हमारे स्वतंत्रता दिवस को मनाने का इससे बेहतर तरीका कोई नहीं हो सकता! वन्दे मातरम!'
बता दें कि राष्ट्रपति की ओर से आयोजित दूसरे एट होम रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी शामिल हुए थे। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति ने इसमें हिस्सा लिया था।
इन तस्वीरों में अनिल हमेशा की तरह युवा और स्टाइलिश दिख रहे थे, उन्होंने काले रंग की लंबी जैकेट के साथ काला कुर्ता पहना था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल अगली बार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की आगामी एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली एक्शन फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगे।