{"_id":"5fcd2b138ebc3ecf9f10b0cd","slug":"asha-bhosle-to-mehmood-these-five-bollywood-celebrity-kids-died-at-young-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, किसी ने खुद को मारी गोली तो कोई बीमारी में चल बसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, किसी ने खुद को मारी गोली तो कोई बीमारी में चल बसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कबीर बेदी, शेखर सुमन, जगजीत सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों की चकाचौंध के पीछे भी एक दुनिया है जिससे रूबरू होने का मौका कभी-कभार ही मिलता है। एक्टर्स की निजी जिंदगी के बारे में तो आप अक्सर पढ़ते ही रहते हैं। लेकिन इन्हीं एक्टर्स की जिंदगी के कुछ ऐसे अनछुए पहलू भी हैं जो बस इनके दिल में छिपे हुए हैं। आज आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को मौत के मुंह में जाते हुए देखा लेकिन वे उन्हें बचा न सके।
2 of 6
अपनी बेटी वर्षा के साथ आशा भोसले
- फोटो : file photo
आशा भोसले ने दो शादियां की हैं। पहली शादी से उनके तीन बच्चे हुए। दो बेटे और एक बेटी। सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत था वहीं बेटी का नाम वर्षा था। वर्षा ने स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केंकरे से शादी की थी, लेकिन 1998 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद वर्षा मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहने लगीं थीं। अक्टूबर 2012 में 56 साल की उम्र में वर्षा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं सबसे बड़े बेटे हेमंत की मौत 66 साल की उम्र में कैंसर की वजह से साल 2015 में हो गई थी।
3 of 6
पत्नी और बेटे के साथ जगजीत सिंह
- फोटो : file photo
मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी आवाज में लोगों ने हमेशा छिपे दर्द को महसूस किया। जगजीत सिंह के इकलौते बेटे विवेक सिंह की साल 1990 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की मौत से उन्हें बड़ा सदमा लगा। इस हादसे के बाद जगजीत की पत्नी चित्रा सिंह पर इतना गहरा असर हुआ कि उन्होंने गाना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
परिवार के साथ शेखर सुमन
- फोटो : file photo
अभिनेता शेखर सुमन भी इस दौर से गुजर चुके हैं। करियर के एक पड़ाव में शेखर अचानक जॉबलेस हो गए थे। उस दौर में उनकी पत्नी अलका का काम भी कुछ खास नहीं रहा था। इस बीच उन्हें पता चला कि उनके बड़े बेटे आयुष को दिल से संबंधित कोई बड़ी बीमारी है। इलाज के लिए उन्हें ढेर सारे पैसों की जरूरत थी। लेकिन वे सब कुछ करके भी इतनी बड़ी रकम जुटा न सके। महज 11 साल की उम्र में उन्होंने अपने बेटे को खो दिया।
विज्ञापन
5 of 6
कबीर बेदी और सिद्धार्थ
- फोटो : file photo
फिल्म अभिनेता कबीर बेदी की जिंदगी में एक ऐसा लम्हा आया कि वे बुरी तरह टूट गए। उनके 26 साल के बेटे सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली थी। कबीर को पढ़ाई के दौरान पता चला कि उनका बेटा डिप्रेशन में है। डिप्रेशन बढ़ता गया और आखिरकार ये सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी में बदल गया। उन्होंने बेटे का इलाज करवाया लेकिन इस दौरान दी जाने वाली दवाएं उसे उदासी की ओर ले गईं। और फिर एक दिन सिद्धार्थ ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।