{"_id":"5bb2e782867a554efb61a1c5","slug":"asha-parekh-birthday-to-bigg-boss-12-update-these-are-top-five-news-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आशा पारेख के जन्मदिन से लेकर बिग बॉस में अनूप-जसलीन के ब्रेकअप तक, ये हैं आज की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आशा पारेख के जन्मदिन से लेकर बिग बॉस में अनूप-जसलीन के ब्रेकअप तक, ये हैं आज की 5 बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
मशहूर एक्ट्रेस आशा पारेख का जन्मदिन
Trending Videos
'मणिकर्णिका' का टीजर आज
बॉलीवुड क्वीन यानी कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हुए हैं। जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खबरों की मानें तो आज इस फिल्म का टीजर रिलीज होगा। कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' शुरुआत से ही विवादों में घिरी है। पहले ही सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद बहुत विवाद हो चुका है। उसके बाद 'बरेली की बर्फी' फेम स्वाती सेमवाल ने भी फिल्म छोड़ दी है ।

'नमस्ते इंग्लैंड' का पटोला गाना आज होगा रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म के तीन गाने 'तेरे लिए','भरे बाजार' और 'धूम धड़ाका' के बाद आज चौथा गाना 'पटोला' रिलीज होने वाला है। इस गाने में रैपर और सिंगर बादशाह के साथ पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज दे रहे हैं। दर्शक फिल्म के इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फिल्म 'इशकजादे' के बाद दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं।

बिग बॉस 12: अनूप-जसलीन के रिश्ते में आई खटास
अनूप जलोटा और जसलीन 'बिग बॉस सीजन 12' के काफी मशहूर चेहरे बन गए हैं। दोनों को घर में एक साथ समय बिताते हुए और एक साथ खेल की प्लानिंग करते हुए देखा जाता है। लेकिन अब दोनों के बीच खटास पैदा हो गई है। दरअसल नॉमिनेशन टास्क के दौरान दीपिका कक्कड़ के कहने पर जसलीन को अनूप जलोटा को बचाने के लिए अपने कपड़ों और बालों की कुर्बानी देनी थी। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद अब अनूप और जसलीन में खटास पैदा हो गई है।

दशहरा का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड कलाकार नील नितिन मुकेश लंबे समय बाद लीड रोल में वापसी कर रहे हैं। उनकी बहुचर्चित फिल्म 'दशहरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री टीना देसाई मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नील नितिन एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। जो होस्टल में मौजूद चार लड़कियों और एक वार्डन के मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है।
पढ़ें: पुलिस ऑफिसर बन 'दशहरा' मनाने आए नील नितिन मुकेश, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की पूरी तैयारी