फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करती दिखीं थीं ये सुपरहिट एक्ट्रेस, अब दिखती हैं ऐसी

Mon, 29 Apr 2019 07:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Asha Parekh lesser known facts about her life and unseen pics
Asha Parekh
एक जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही आशा पारेख ने अपनी प्रतिभा के बलबूते बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। एक समय ऐसा था जब आशा पारेख के सभी दीवाने थे। यहां तक कि खुद आशा पारेख भी किसी से बेहद प्यार करती थीं। फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने कभी शादी नहीं की और ताउम्र कुंवारी रह गईं?
Asha Parekh lesser known facts about her life and unseen pics
आशा पारेख
दरअसल आशा पारेख का कहना था कि उनकी किस्मत में शादी लिखी ही नहीं थी और वो खुश हैं कि वो सिंगल हैं। कहा जाता है कि आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री की थी जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है और शायद इसीलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा।
Asha Parekh lesser known facts about her life and unseen pics
Asha Parekh
आशा पारेख का नाम आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन के साथ जुड़ा। हालांकि उन खबरों में कितनी सच्चाई थी ये किसी को पता नहीं लेकिन एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने खुलासा किया था कि लंबे समय तक उनका एक ब्वॉयफ्रेंड रहा था और ये ब्वॉयफ्रेंड कोई और नहीं निर्देशक नासिर हुसैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Parekh lesser known facts about her life and unseen pics
Asha Parekh
नासिर हुसैन से शादी नहीं हो पाने की बात पर आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि नासिर हुसैन कभी भी अपने परिवार से अलग हों, इस वजह से उन्होंने शादी नहीं की। आशा पारेख और धर्मेंद्र की लव केमेस्ट्री परदे पर काफी हिट मानी जाती थी।
विज्ञापन
Asha Parekh lesser known facts about her life and unseen pics
Asha Parekh
क्या आप जानते हैं कि करियर की शुरुआत में आशा जी को एक फिल्म से सिर्फ दो दिन की शूटिंग के बाद ही निकाल दिया गया। आशा पारेख ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा था- मैंने कम उम्र में विजय भट्ट जी के साथ 'चैतन्य महाप्रभु' में काम किया था। जब में 16 साल की हुई तो उन्होंने मेरे सामने 'गूंज उठी शहनाई' का प्रस्ताव रखा और कहा कि वो मुझे हीरोइन का रोल दे रहे हैं। दो दिन की शूटिंग के बाद न जाने क्या हुआ और विजय भट्ट ने कहा कि इस लड़की में स्टार वाली कोई बात नहीं है। ये नहीं चलेगी। और बस मुझे फिल्म से निकाल दिया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed