साठ-सत्तर के दशक में अपने अभिनय और खूबसूरती से लाखों दिलों की जीतने वालीं अदाकारा आशा पारेख की जिंदगी अन्य अभिनेत्रियों से काफी अलग रही है। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने प्यार किया और उससे शादी ना होने पर अपनी जिंदगी अकेले यानी सिंगल गुजार दी। आशा पारेख के प्रेम संबंध की खबरें हमेशा से चर्चा में रहीं लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं की। बॉलीवुड की इस दिग्गज अदाकारा ने एक बार फिर से शादी ना करने की वजह का खुलासा किया है।
70 के दशक की इस अभिनेत्री को हो गया था शादीशुदा निर्देशक से प्यार, आज तक नहीं बन पाईं दुल्हन
आशा पारेख ने हाल ही में वर्व मैगजीन को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने सिनेमाई सफर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारी बातें और खुलासे किए। आशा पारेख ने कभी ना शादी करने की वजह के बारे में कहा है कि उन्होंने जिस शख्स से प्यार किया था वह शादीशुदा थे। साथ ही आशा पारेख ने ये भी कहा कि उनके समय में काम कर रहे कलाकारों के साथ धोखा होता था और वह अपनी पत्नियों को भूला दिया करते थे। ऐसी परिस्थितियों को आशा पारेख अपने साथ होता नहीं देखना चाहती थीं।
आशा पारेख ने विस्तार में बात करते हुए कहा ,'मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा और बड़ा निर्णय अकेले (सिंगल) रहना था। मैं एक शादीशुदा आदमी से प्यार करती थी, लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि मैं कोई घर तोड़ने वाली औरत बनूं। इसलिए मेरे पास एक यही विकल्प था कि मैं अकेले रहूं और मैंने अपनी पूरी जिंदगी ऐसे ही गुजारी है।' गौरतलब है कि आशा पारेख बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक नारिस हुसैन से प्यार करती थीं।
नारिस हुसैन के साथ प्रेम कहानी का जिक्र आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी द हिट गर्ल (The Hit Girl) में भी किया है। उन्होंने बायोग्राफी में लिखा कि वह निर्देशक नारिस हुसैन से प्यार करती थीं, लेकिन उनके शादीशुदा होने के चलते उन्होंने नासिर साहब से दूरी बनाए रखी।' आशा पारेख ने ये भी कहा है कि शादी करने के बजाय उन्हें खुद के साथ वक्त बिताना ज्यादा पसंद है। वह अपनी दो दोस्त अभिनेत्री वहीदा रहमान और हेलेन के साथ घूमना पसंद करती हैं।
आपको बता दें कि 77 साल की आशा पारेख ने बॉलीवुड में करीब 80 फिल्मों में काम किया। उनकी ज्यादातर फिल्म हिट रही थीं। आशा पारेख अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों के अलावा शानदार कलकारों के साथ भी काम किया। उन्होंने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना, मनोज कुमार और सुनील दत्त जैसे कई बेहतरी कलाकारों के साथ काम किया है। अब वह फिल्मों से दूर हैं।
पढ़ें: शूटिंग में प्याज खाकर क्यों जाते थे धर्मेंद्र? इस एक्ट्रेस ने कर दी थी शिकायत, अब बताई पीछे की वजह
