फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशीष विद्यार्थी ने कोरोना को दी मात, फैंस के लिए अस्पताल से शेयर किया खास वीडियो

Mon, 22 Mar 2021 12:25 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 22 Mar 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
Ashish Vidyarthi shared a twitter video said he tested negative for corona
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Social media

कोरोना वायरस ने पिछले एक साल से पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। भारत में भी कोरोना का कहर जारी है। क्या आम और क्या खास, सभी इसकी चपेट में आ चुके हैं। राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्मी सितारे तक इसकी जद में आने से खुद को नहीं बचा पाए। कई सितारों के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी ये परेशानी झेलनी पड़ी थी। वहीं, कुछ दिन पहले बी-टाउन के अनुभवी अभिनेता आशीष विद्यार्थी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

Ashish Vidyarthi shared a twitter video said he tested negative for corona
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Twitter

अभिनेता ने अब ट्वीट कर फैंस को जानकारी दी है कि उनकी आखिरी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ गई है। इसके बाद से उनके चाहने वालों ने भी सुकून की सांस ली है। आशीष विद्यार्थी 11 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। अब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विद्यार्थी ने इसकी जानकारी दी है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

Ashish Vidyarthi shared a twitter video said he tested negative for corona
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Twitter

आशीष ने वीडियो के माध्यम से अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने बताया कि वो 11 मार्च को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आज 10वां दिन है और वो काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब वो इस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने अपने शुगर लेवल की भी जानकारी लोगों को दी। कहा कि उनका शुगर लेवल अभी ऊपर नीचे हो रहा है, लेकिन एक दो दिनों में ये भी ठीक हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Vidyarthi shared a twitter video said he tested negative for corona
Ashish Vidyarthi - फोटो : amar ujala mumbai

बता दें कि आशीष विद्यार्थी फिल्मों में अपने खतरनाक विलेन के किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा कई कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, इंग्लिश, तमिल, ओड़िया समेत मराठी फिल्मों में काम किया है। द्रोहकाल फिल्म के लिए आशीष विद्यार्थी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi shared a twitter video said he tested negative for corona
कोविड पॉजिटिव सेलेब्स - फोटो : Social media

बात करें बॉलीवुड सेलेब्स की, जिन्हें कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया तो इसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन, हर्षवर्धन राणे, रणबीर कपूर, तारा सुतारिया, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी और सतीश कौशिक व कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed