{"_id":"672fb88d9db19ea42c03b857","slug":"ashutosh-rana-birthday-hindi-film-directors-consider-him-as-an-artist-who-can-adapt-to-the-character-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ashutosh Rana Birthday: आशुतोष पर हिंदी फिल्म निर्देशकों की राय, मानते हैं किरदार में ढल जाने वाला अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ashutosh Rana Birthday: आशुतोष पर हिंदी फिल्म निर्देशकों की राय, मानते हैं किरदार में ढल जाने वाला अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:44 AM IST
सार
हिंदी फिल्मों में नकारात्मक और खलनायक की भूमिका निभाने के लिए आशुतोष राणा महशूर हैं। उनके बारे में कई बॉलीवुड निर्देशकों की राय है कि वह हर किरदार में ढल जाने वाले बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आशुतोष राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक कलाकार खुद को तभी सफल मानता है, जब उसके निभाए किरदार दर्शकों के मन में हमेशा के लिए बस जाएं। इस काम में आशुतोष राणा बतौर कलाकार सफल हुए हैं। उन्होंने अपने करियर में ऐसे-ऐसे नकारात्मक और खूंखार किरदार किए, जो दर्शकों को डराने में कामयाब रहे। पर्दे पर उनके निभाए किरदारों से दर्शकों को नफरत हो जाती है। आशुतोष के उम्दा अभिनय और मेहनती स्वभाव के कई निर्देशक भी कायल हैं। आज आशुतोष राणा का जन्मदिन (10 नवंबर 1967) है। इस मौके पर जानिए कि बॉलीवुड के कुछ निर्देशक उनके बारे में क्या कहते हैं।
2 of 5
आशुतोष राणा-तनुजा चंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
तनुजा चंद्रा
तनुजा चंद्रा ने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'दुश्मन' को निर्देशित किया। इस फिल्म में आशुतोष ने गोकुल पंडित का किरदार निभा था जो कि एक रेपिस्ट था। फिल्म जब रिलीज हुई तो लोगों को आशुतोष के किरदार से नफरत हो गई। दरअसल, आशुतोष ने अपना किरदार बहुत ही शिद्दत से निभाया। आशुतोष के अभिनय के बारे में एक इंटरव्यू में तनुजा कहती हैं, 'मैं शुरुआत से आशुतोष राणा को गोकुल पंडित के किरदार में लेना चाहती थी। मैंने उनके साथ पहले भी कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम किया। आशुतोष ने फिल्म में अपने किरदार को बहुत बखूबी निभाया।' आगे चलकर तनुजा चंद्रा ने आशुतोष को अपनी फिल्म 'संघर्ष (1999) में खलनायक का किरदार दिया। इस किरदार के जरिए आशुतोष ने अपने अभिनय की गहरी छाप दर्शकों और आलोचकों पर हमेशा के लिए छोड़ दी ।
3 of 5
अनुभव सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुभव सिन्हा
अनुभव सिन्हा ने आशुतोष के साथ फिल्म 'मुल्क (2018)' में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया जो कि ग्रे शेड वाला किरदार रहा। इस किरदार को ऋषि कपूर ने भी निभाने की ख्वाहिश जाहिर की थी। लेकिन आशुतोष राणा को ही अनुभव इस किरदार के लिए लेना चाहते थे। एक इंटरव्यू में अनुभव बताते हैं, 'मैंने फिल्म की कहानी आशुतोष को दी। उसने घर जाकर पढ़ी और मुझे फोन किया और कहा मैं ही इस रोल को कर रहा हूं। जब शूटिंग शुरू हुई तो आशुतोष ने कमाल कर दिया, उसने बहुत ही शानदार अभिनय किया। मेरी तो रातों की नींद गायब हो गई, क्योंकि फिल्म में आशुतोष के सामने कोर्ट में तापसी के किरदार को खड़ा होना था, लेकिन आशुतोष अपने किरदार को इतना अच्छे से निभा रहा था कि हमें समझ नहीं आया क्या करें? आखिर में तो फिल्म में हमारी हीरोइन आशुतोष के किरदार को हरा ही देती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शशांक खेतान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शशांक खेतान
फिल्म निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में आशुतोष राणा ने एक पिता का किरदार निभाया। इस किरदार के जरिए उनकी छवि फिल्मों में बहुत हद तक बदल गई। शशांक कहते हैं, 'आशुतोष जी मेरी पहली फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का हिस्सा थे। जब फिल्म स्क्रीन पर आई, तो मुझे सबसे खूबसूरत संदेश रेणुका शहाणे जी से मिला। वह अपने पति को प्यार से राणा जी कहकर बुलाती हैं। उन्होंने मुझे मैसेज किया कि लंबे समय के बाद राणा जी की छवि फिल्मों में बदल गई है। आशुतोष जी बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं, उनके साथ काम करना मेरे लिए बड़ी बात रही।'
विज्ञापन
5 of 5
आशुतोष राणा की उम्दा फिल्में 'शबनम मौसी' और 'सोनचिरया'
- फोटो : सोशल मीडिया
आशुतोष राणा के उम्दा अभिनय वाली फिल्में
आशुतोष राणा ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। 'हासिल', 'आवरापन', 'शबनम मौसी', 'कलयुग', 'सोनचिरया' और 'पठान' जैसी फिल्मों में अलग तरह के किरदार किए हैं। सभी किरदारों में उन्होंने बहुत ही उम्दा अभिनय किया। आगे भी वह दर्शकों को कई और फिल्मों में नजर आएंगे। साल 2025 में वह फिल्म 'वॉर-2' और 'एल्फा' में दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।